फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young man's head broken for talking to neighbor

Delhi News: पड़ोसन से बात करने पर युवक का सिर फोड़ा

Fri, 15 Sep 2023 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 07:34 PM IST
विज्ञापन
Young man's head broken for talking to neighbor
मामला दर्जकर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मयूर विहार इलाके में छत पर पड़ोसन से बात करना युवक को भारी पड़ गया। पड़ोसन के पति ने युवक पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे युवक का सिर फट गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पड़ोसन घायल युवक को अस्पताल लेकर गई, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

घायल युवक की पहचान रजनीश कुमार (30) के रूप में हुई है। वह चिल्ला गांव में एक मकान में बतौर किराएदार रहता है। पुलिस को दिए बयान में रजनीश ने बताया कि 13 सितंबर की रात 10.30 बजे वह अपने मकान की छत पर दोस्त से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस के मकान में रहने वाली महिला अपने छत पर आ गई। फोन पर बात करने के बाद वह महिला से बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद महिला का पति छत पर आ गया। दोनों को बातचीत करते देख वह उन पर शक करने लगा। आरोपी ने डंडा उठाकर रजनीश पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed