{"_id":"60f6e0613cb160403534bc62","slug":"young-man-was-playing-with-pistol-in-hotel-suddenly-bullet-fired-all-friends-absconded-admitted-injured-to-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: होटल में पिस्टल के साथ खेल रहा था युवक, अचानक चली गई गोली, घायल को अस्पताल में भर्ती करा सभी दोस्त फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: होटल में पिस्टल के साथ खेल रहा था युवक, अचानक चली गई गोली, घायल को अस्पताल में भर्ती करा सभी दोस्त फरार
Tue, 20 Jul 2021 08:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:10 PM IST
सार
हालत बिगडने के बाद युवक को गुरुतेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस युवक के बयान पर मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आनंद विहार इलाके में होटल के कमरे में पार्टी के दौरान एक युवक के पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली एक युवक के पेट में लग गई। दोस्तों ने घायल युवक को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए।
विज्ञापन
हालत बिगडने के बाद युवक को गुरुतेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस युवक के बयान पर मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घायल युवक की पहचान मौजपुर निवासी हरिओम के रूप में हुई है। सोमवार देर रात डेढ़ बजे पुलिस को हेडगेवार अस्पताल से युवक को गोली लगने की जानकारी मिली। हरिओम ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों पारस, समीर, विपिन, नीरज और गोपाल के साथ होटल सम्राट इन के एक कमरे में शराब पी रहा था।
विज्ञापन
पारस के पास पिस्टल थी। वह पिस्टल के साथ खेल रहा था। अचानक पिस्टल से गोली चल गई और हरिओम के पेट में लग गई। गोली लगने के बाद युवकों के होश उड़ गए। सभी ने हरिओम को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।