{"_id":"62a1321ff2254324af4e8246","slug":"young-man-was-murdered-in-the-central-market-by-stabbing-him-with-a-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: थप्पड़ का बदला लेने के लिए सरेराह चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: थप्पड़ का बदला लेने के लिए सरेराह चाकू से गोदकर हत्या
Thu, 09 Jun 2022 05:04 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 09 Jun 2022 05:04 AM IST
सार
आंबेडकर नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर सेंट्रल पार्क के पंजाबी बाग पार्क से दो आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों आरोपी नाबालिग (17) हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंबेडकर नगर में थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए एक युवक की सेंट्रल मार्केट में सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने दौड़ा-दौड़कर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए। बुरी तरह घायल देवली निवासी मनीष (27) को साकेत स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आंबेडकर नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर सेंट्रल पार्क के पंजाबी बाग पार्क से दो आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों आरोपी नाबालिग (17) हैं।
पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि सेंट्रल मार्केट, मदनगीर में एक युवक को चाकू मारने की सूचना मंगलवार रात 9:47 बजे मिली थी। पुलिस के मुताबिक मनीष सेंट्रल मार्केट में चप्पल मार्केट में एक फुटवियर की दुकान पर काम करता था। हत्या का मामला दर्जकर अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और बुधवार सुबह दो नाबालिग को पकड़ लिया। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन