फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   young man was beaten up and his scooty set on fire in Nand Nagri

मुझे जान से मार देते: दिल्ली में युवक को जमकर पीटा, फिर स्कूटी में लगा दी आग, पीड़ित युवक ने ऐसा बचाई अपनी जान

Fri, 28 Jul 2023 06:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Jul 2023 06:07 PM IST
सार

दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक युवक की पिटाई कर उसकी स्कूटी में आग लगाने की घटना सामने आई है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
young man was beaten up and his scooty set on fire in Nand Nagri
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नंद नगरी इलाके में एक युवक की पिटाई कर उसकी स्कूटी में आग लगा दी। युवक ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस युवक का इलाज करवाया। जांच में पता चला कि आरोपी पीड़ित पर उसकी बहन से बदसलूकी करने का आरोप लगा रहे थे। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पहले पीटा फिर स्कूटी में लगा दी आग
पीड़ित की पहचान आकाश (23) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहता है। 26 जुलाई की रात करीब 11 बजे पुलिस को नंद नगरी बी ब्लॉक में एक युवक की पिटाई करने और उसकी स्कूटी जलाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को घायल आकाश मिला। वहीं पार्क में उसकी जली हुई स्कूटी मिली। पुलिस आकाश को इलाज के लिए पास के अस्पताल लेकर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन से बदसलूकी का लगा आरोप
इलाज करवाने के बाद पुलिस ने आकाश का बयान दर्ज किया। आकाश ने बताया कि रात में वह अपनी स्कूटी से घर आ रहा था। घर के पास स्थित पार्क के पास इलाके के रहने वाले दो युवकों ने उसे रोक लिया। एक युवक ने आरोप लगाया कि एक साल पहले उसने उसकी बहन के साथ बदसलूकी की थी। युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन

घटना के बाद सभी आरोपी फरार
एक युवक ने उसे पकड़ लिया और दूसरा लात घूंसों से उसकी पिटाई करने लगा। आकाश वहां से जान बचाकर भागा। उसके बाद आरोपी उसकी स्कूटी को पार्क के भीतर ले गए और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। 

घर पहुंच कर पीड़ित आकाश ने परिवार को दी घटना की जानकारी
घर पहुंचकर आकाश ने अपने परिवार वालों को सारी बात बताई। उसके बाद उसकी बहन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आकाश के बयान पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, स्कूटी जलाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला करने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed