{"_id":"61779afcbf30826a28411e61","slug":"young-man-took-number-as-priest-of-kalkaji-temple-then-obscene-photo-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काली करतूत: खुद को पुजारी बता वॉट्सएप स्टेटस पर लगाया युवती का आपत्तिजनक फोटो, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली करतूत: खुद को पुजारी बता वॉट्सएप स्टेटस पर लगाया युवती का आपत्तिजनक फोटो, केस दर्ज
Tue, 26 Oct 2021 11:36 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
देश की राजधानी दिल्ली में एक युवक ने कालकाजी मंदिर का पुजारी बताकर युवती का नंबर लिया। युवती ने दोस्ती करने से मना कर दिया तो आरोपी युवक ने युवती की व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो लगाकर वायरल कर दी। वह युवती का पीछा भी करने लगा।
युवती ने इसकी शिकायत अमर कॉलोनी थाना पुलिस को की। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार शाम तक युवक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दयानंद बस्ती, अमर कॉलोनी में रहने वाली युवती ने अमर कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह पिता के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। मंदिर में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी ने खुद को मंदिर का पुजारी बताया और दर्शन करने में युवती की मदद की।
विज्ञापन
जान-पहचान होने पर दोनों के बीच मोबाइल नंबरों को आदान-प्रदान हो गया। इसके बाद आरोपी युवती को लगातार परेशान करने लगा। युवती ने शिकायत में कहा है कि आरोपी पिछले तीन महीने से पीछा करने लगा। वह युवती के घर पर भी पहुंच जाता था। युवक ने दोस्ती की बात की तो युवती ने दोस्ती करने से मना कर दिया।

Trending Videos
इससे आरोपी चिढ़ गया और उसने युवती की आपत्तिजनक फोटो व्हाटसएप पर लगाकर वायरल कर दी। आरोपी के व्हाट्सएप पर फोटो लगी देखकर युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को की। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के सराय जुलैना, जामिया नगर स्थित उसके घर पर दबिश दी। आरोपी अपने घर से फरार है।