फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   young man stabbed to death for refusing to give beedi to Shahbad Dairy

मांगी बीड़ी, ले ली जान: शाहबाद डेयरी में गाली से शुरू हुआ विवाद, चाकू से किए पांच वार; हत्या कर हुआ फरार

Wed, 19 Jul 2023 05:44 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 19 Jul 2023 05:44 PM IST
सार

बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बीड़ी देने से इंकार करने पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 20 साल के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद।

विज्ञापन
young man stabbed to death for refusing to give beedi to Shahbad Dairy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बीड़ी देने से इंकार करने पर बदमाश ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हमले के दौरान आरोपी ने युवक के साथ मौजूद उसकी महिला मित्र पर भी चाकू से हमला किया। बाद में आरोपी फरार हो गया। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त शाहबाद डेयरी निवासी संजय मिश्रा (35) के रूप में हुई है। हमले में घायल संजय की दोस्त शोभा को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हत्या के आरोप में पकड़े गए आरोपी की पहचान सत्यवान (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीड़ी नहीं देने पर चाकू से वार
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सत्यवान ने बताया है कि वारदात के समय वह महादेव चौक, संस्कृति अपार्टमेंट के पास से गुजर रहा था। इस दौरान उसने संजय से बीड़ी मांगी। संजय ने बीड़ी देने के बजाए उल्टा उसे गाली दे दी। इस बात से आग बबूला होकर सत्यवान ने संजय और शोभा पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस को मिला युवक का शव
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार उनकी टीम को शाहबाद डेयरी इलाके के महादेव चौक के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत संस्कृति अपार्टमेंट के पास जंगल में पहुंची। वहां पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर चाकू के पांच घाव थे।

पुलिस ने एक-एक कड़ी खोली
पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पुलिस ने कॉलर सुमन और उसका दोस्त सुधीर मिले। सुमन सिविल डिफेंस वॉलंटियर हैं। दोनों का बयान लेकर छानबीन शुरू की गई। बाद में मृतक की शिनाख्त हुई। जांच के दौरान पुलिस को शोभा मिली। उसका बयान लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

हत्यारे आरोपी को पुलिस ने दबोचा
मंगलवार देर रात को ही पुलिस ने आरोपी सत्यवान को दबोच लिया। वह कारपेंटर की दुकान पर काम करता है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह लूटपाट के मामलों में पहले शामिल रह चुका है। पुलिस ने हत्या के अलावा उसकी गिरफ्तारी से लूटपाट के मामले में सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed