फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young man killed for friendship with sister, four including brother arrested

Delhi : बहन से दोस्ती पर युवक की हत्या, खौफनाक अपराध में शामिल भाई सहित चार गिरफ्तार

Thu, 09 Feb 2023 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Feb 2023 05:52 AM IST
विज्ञापन
Young man killed for friendship with sister, four including brother arrested
सांकेतिक तस्वीर

अपराध शाखा ने बाहरी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में 4 फरवरी को बंटी उर्फ विक्की (23) की बेरहमी हत्या के मामले में भाई सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी हिमांशु डागर की बहन की बंटी से दोस्ती थी। 

विज्ञापन


आरोपी को ये पसंद नहीं था। उसने साजिश के तहत शराब पिलाकर बंटी के सिर में दोस्त धीरज तूर, अंशुल अंटिल और साहिल के साथ मिलकर गोली मार दी थी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए सिर को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया था। इससे चेहरे के कई टुकड़े हो गए थे। आरोपियों ने शराब की टूटी बोतल कई बार घुसेड़कर पेट तक फाड़ दिया था।
विज्ञापन


अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, मित्राऊ गांव के खेत में बंटी का शव मिला था। मौके पर शराब की खाली बोतल, ग्लास, खून से सने पत्थर, रॉड व दवाइयां मिली थीं। शाखा में तैनात एसीपी यशपाल सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर मनोज दहिया, इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, एसआई सतेंद्र सिंह व एसआई चिकारा की टीम को जांच में लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मौके पर मिले सामान से ये पता चला कि आरोपी मृतक की जान-पहचान वाले हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो डासना बस स्टैंड के पास स्थित शराब के ठेके पर बंटी को चार युवकों के साथ घूमते हुए दिखा। बांह पर बने टैटू के आधार पर गोपाल नगर, नजफगढ़ निवासी बंटी की पहचान हुई थी। 

बंटी के खिलाफ चोरी का एक मामला दर्ज था। ये भी पता लगा कि बंटी किसी के साथ शराब पीने गया था। इंस्पेक्टर मनोज दहिया ने जांच के बाद आरोपियों की पहचान गोपाल नगर निवासी हिमांशु डागर (20), गांव दिपालपुर सोनीपत निवासी धीरज तूर (21), अंशुल अंटिल (20) और गांव चौहान जोशी सोनीपत निवासी साहिल (21) के रूप में हुई। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर हरिद्वार में दबिश दी, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिले। इसके बाद चारों आरोपियों को गढ़ गंगा से गिरफ्तार कर लिया गया।

मोबाइल बेचा और सिम तोड़ दिया
बंटी की हिमांशु की बहन से दोस्ती थी। ये बात हिमांशु को पसंद नहीं थी। उसने इस रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए बंटी की हत्या की साजिश रच ली। हिमांशु कुछ साल अपने मामा के पास दिपालपुर गांव सोनीपत में रह रहा था। इस कारण उसकी धीरज, अंशुल व साहिल के दोस्ती थी। साजिश के तहत हिमांशु ने अपना मोबाइल दो फरवरी को 7000 रुपये में बेच दिया और सिम कार्ड को तोड़ दिया। चारों आरोपी 3 फरवरी को नजफगढ़ आए, लेकिन बंटी ने फोन नहीं उठाया। 

आरोपियों ने बंटी के भाई को फोन किया, लेकिन भाई ने भी फोन नहीं उठाया। इसके बाद आरोपी बादली निवासी दोस्त गौरव उर्फ गोरा के घर जाकर रुके। चार फरवरी को फिर नजफगढ़ आए और चाय वाले से फोन लेकर बंटी को बुलाया। शराब पिलाने का झांसा देकर आरोपी उसे मित्राऊ गांव के खेत में ले गए हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सभी सोनीपत होते हुए हरिद्वार पहुंच गए। 


पाप धोने के लिए गंगा में स्नान किया
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पाप धोने के लिए चारों ने हरिद्वार में गंगा स्नान किया। इसके बाद दिपालपुर सोनीपत आ गए। अगले दिन उन्होंने गुलशन ढाबे पर खाना खाया और फिर गढ़ गंगा हापुड़ चले गए। यहां से दिल्ली पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। धीरज के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पोक्सो के दो मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed