फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young man killed by three teenager in Delhi Dangerous plans made after watching the film Pushpa and Bhaukaal

नाबालिगों ने सरेराह की युवक की हत्या: फिल्म 'पुष्पा' और 'भौकाल' देख बनाए खतरनाक मंसूबे

Fri, 21 Jan 2022 12:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Jan 2022 12:16 AM IST
सार

फिल्म पुष्पा और भौकाल देखकर तीन नाबालिग लड़कों के जेहन में खतरनाक इरादे पैदा हो गए। तीनों ने गैंग बनाने के लिए चाकू घोंपकर युवक की हत्या कर दी। फिर लोगों में खौफ करने के लिए पूरी वारदात की रिकार्डिंग भी की। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्ट्राग्राम पर अपलोड करना था। लेकिन इससे पहले ही तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। 

विज्ञापन
Young man killed by three teenager in Delhi Dangerous plans made after watching the film Pushpa and Bhaukaal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जहांगीरपुरी में रूह कंपा देने वाली एक वारदात को तीन नाबालिगों ने अंजाम दिया है। गैंगस्टर फिल्म पुष्पा और भौकाल से प्रभावित होकर इन लोगों ने अपना गैंग बनाने की योजना बनाई। फिर, सरेराह एक बेकसूर की छुरा घोंपकर हत्या की। लोगों के जहन में खौफ पैदा करने के लिए पूरी वारदात की रिकार्डिंग भी की। 

विज्ञापन


इन्हें रिकॉर्ड किया गया वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्ट्राग्राम पर अपलोड करना था। लेकिन इससे पहले ही तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल छुरा और मोबाइल जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि 19 जनवरी को पुलिस ने जहांगीरपुरी से एक घायल युवक को बाबूजगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया था। युवक को अनजान लोगों ने पेट में छुरा घोंप दिया था। मृतक की शिनाख्त जहांगीरपुरी निवासी शिबू (24) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। इस दौरान एक फुटेज में पुलिस ने देखा कि तीन लड़के शिबू के साथ हाथापाई कर रहे हैं। पुलिस ने फुटेज से आरोपियों का फोटो निकाले और उनकी पहचान करने में जुट गई।

स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली गई। उनकी धर पकड़ के लिए दबिश शुरू की। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर इलाके से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। जांच में पता चला कि तीनों नाबालिग हैं। 

पकड़े गए नाबालिगों ने खुलासा किया कि पुष्पा और भौकाल जैसी फिल्मों में दिखाई गई गैंगस्टर की साहसिक और ग्लैमरस जीवन शैली से वह सभी बहुत प्रभावित थे और उनकी नकल करना चाहते थे। एक आरोपी पुष्पा फिल्म में दिखाए गए चरित्र के रूप और चाल की नकल करता है। 

आरोपियों ने एक बदनाम गैंग बनाने का फैसला किया था। इन्होंने सोशल मीडिया पर उनका गैंग और अधिक प्रसिद्ध हो, इसके साथ ही अपने दोस्तों को प्रभावित करने के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने के लिए एक व्यक्ति को मारने का फैसला किया था। 19 जनवरी को तीनों नाबालिग के ब्लॉक जहांगीरपुरी पहुंचकर वीडियो बनाने लगे।
 
इसी दौरान उन्हें सामने से शिबू आता दिखाई दिया। एक आरोपी ने शिबू पर डंडे से हमला कर दिया, जबकि दूसरे ने उसे पीछे से पकड़ लिया और तीसरे ने उसके पेट में छुरा घोंप दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को पकड़कर सोशल मीडिया पर अपलोड होने वाले वीडियो और आगे के अपराध को रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed