फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   young man beaten to death by four persons in Delhi Jahangirpuri Two accused have been arrested says Delhi Police

दिल्ली: कंस्ट्रक्शन कंपनी में चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

Tue, 01 Jun 2021 11:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Jun 2021 11:56 PM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त जहांगीरपुरी जी ब्लॉक झुग्गी निवासी आशित दास(28) के रूप में हुई। आशित के पिता मोंटू दास ने मंगलवार सुबह जहांगीरपुरी थाने में अपने बेटे के अगवा होने की शिकायत की। 
 

विज्ञापन
young man beaten to death by four persons in Delhi Jahangirpuri Two accused have been arrested says Delhi Police
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में चोरी के शक में एक युवक की पीट पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इससे पहले युवक को अगवा किया गया था। मृतक के पिता ने उसके अगवा होने की शिकायत की थी। 
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के जरिए दो आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिनके निशानदेही पर मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त जहांगीरपुरी जी ब्लॉक झुग्गी निवासी आशित दास(28) के रूप में हुई। आशित के पिता मोंटू दास ने मंगलवार सुबह जहांगीरपुरी थाने में अपने बेटे के अगवा होने की शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि युवक को मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास से दो बाइक सवार अगवा कर ले गए हैं। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जिसके जरिए पुलिस ने चरखी दादरी निवासी कृष्ण और खेड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 


जिनके निशानदेही पर मृतक के शव को अलीपुर से बरामद कर लिया गया। शुरूआती जांच में पता चला कि आरोपियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट पर चोरी करने के शक में आशित को अगवा कर उसकी इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed