{"_id":"61de199acf873579c7402185","slug":"yoga-program-for-patients-in-home-isolation-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल : होम आइसोलेशन में मरीजों के लिए योग कार्यक्रम आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल : होम आइसोलेशन में मरीजों के लिए योग कार्यक्रम आज से
Wed, 12 Jan 2022 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 Jan 2022 05:28 AM IST
सार
दिल्ली की योगशाला मुहिम के तहत बुधवार से दिल्लीवासी योग व प्राणायाम की ऑनलाइन कक्षाएं कर सकेंगे। इस अभियान से सरकार की कोशिश लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Pixabay
विस्तार
दिल्ली सरकार होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को नि:शुल्क योग और प्राणायाम कराने जा रही है। दिल्ली की योगशाला मुहिम के तहत बुधवार से दिल्लीवासी योग व प्राणायाम की ऑनलाइन कक्षाएं कर सकेंगे। इस अभियान से सरकार की कोशिश लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की है। सरकार का मानना है कि बेहतर प्रतिरोधक क्षमता से कोरोना को शिकस्त देना ज्यादा आसान रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका पूरा खाका जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली की योगशाला में सुबह 6 से 11 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक एक-एक घंटे की 8 कक्षाएं चलेंगी। कोरोना मरीजों को इसका लिंक मिलेगा। इस पर जाकर वह अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी एक क्लास में पंजीकरण करा सकते हैं। एक साथ 40 हजार लोग योग की कक्षाएं कर सकते हैं। एक क्लास में केवल 15 मरीज ही होंगे। केजरीवाल का दावा है कि पूरी दुनिया में पहली बार कोई सरकार होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे कोरोना मरीजों के लिए इस किस्म का कार्यक्रम कर रही है।
विज्ञापन
मिलेगा काफी फायदा : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि योग और प्राणायाम से इम्युनिटी बहुत बढ़ती है। यह कोरोना की काट तो नहीं है, लेकिन अगर व्यक्ति योग और प्राणायाम करे, तो उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे वह कोरोना से लड़ने में ज्यादा सक्षम होगा। इस समय जो-जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, उनके लिए योग और प्राणायाम के विशेष क्लासेज हम लोग शुरू कर रहे हैं। यह क्लासेज ऑनलाइन होंगी। केजरीवाल ने बताया कि सरकार ने इतने इंस्ट्रक्टर को तैयार किए हैं कि 40 हजार लोग एक साथ योग की क्लासेज कर सकते हैं। एक क्लास में केवल 15 मरीज होंगे। इससे इंस्ट्रक्टर एक-एक मरीज पर नजर रख सकेगा।
विज्ञापन
अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में
केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में संक्रमण के मामलों में कमी आएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस समय दिल्ली में करीब दो हजार बेड पर मरीज हैं। बाकी सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, उनके लिए दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम लांच हो रहा है।