फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Wrestler Sushil Kumar arrested Wrestler Sagar Dhankhar murder case Pehalwan Sushil Kumar arrested by team of Special Cell

सागर हत्याकांड: एक लाख का इनामी सुशील पहलवान साथी समेत गिरफ्तार, 18 दिन से था फरार

Sun, 23 May 2021 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 May 2021 11:37 AM IST
सार

सागर हत्याकांड के बाद फरार चल रहे पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। सुशील के अलावा उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Wrestler Sushil Kumar arrested Wrestler Sagar Dhankhar murder case Pehalwan Sushil Kumar arrested by team of Special Cell
गिरफ्तार सुशील कुमार की पहली तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के बाद से फरार ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सीपी-स्पेशल सेल नीरज ठाकुर ने पहलवान सुशील कुमार और उसके साथी अजय की गिरफ्तारी की पुष्टि की। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम पहलवान सुशील कुमार को उसके साथी अजय के साथ मेडिकल के लिए अस्पताल ले जा रही है। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जिस वीडियो में सागर को पीटा गया था, यह सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था कि सुशील का उसके सर्किट में प्रभाव बना रहे और कोई उसका विरोध न कर सके। सुशील ने प्रिंस से वह वीडियो बनाने को कहा था, लेकिन सागर की मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी भाग गए। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में दोनों उक्त आरोपियों को रविवार सुबह दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर शिवकुमार के निर्देशन में स्पेशल सेल की टीम ने दो वांछित लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में पहलवान सुशील कुमार के साथ ही अजय उर्फ सुनील भी शामिल हैं। सुशील पहलवान पर एक लाख का इनाम घोषित था जबकि अजय पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
इससे पहले, रविवार की सुबह दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहना था कि पहलवान सुशील कुमार को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम पंजाब में मौजूद है। उसकी तलाश की जा रही है।

वहीं सुशील कुमार की तलाश में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के अलावा यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और अब पंजाब में ताबड़तोड़ छापेमारी की। दिल्ली में कई ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा लेकिन सुशील का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को सबसे पहले सुशील के उत्तराखंड जाने की जानकारी मिली थी। उसके बाद से पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच राज्यों में दबिश दे रही थी। 

यह भी पढ़ें: बेरहम: सागर को सुशील पहलवान ने जानवरों की तरह पीटा था, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया सच

यह भी पढ़ें: सागर हत्याकांड: क्या उत्तराखंड भाग गया सुशील पहलवान? मेरठ टोल पर लगे सीसीटीवी से खुलासा

शनिवार को भी सूचना आ रही थी कि दिल्ली पुलिस ने सुशील को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी की बात से इनकार कर दिया था। 

आपको बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की रात पहलवानों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया था। इसमें कुछ पहलवान बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जूनियर नेशनल चैंपियन पहलवान सागर के रूप में हुई थी। 

यह भी पढ़ें: सागर हत्याकांड: जिस फ्लैट पर झगड़ा, वह इस महिला के नाम, फिर क्यों भाग रहा सुशील पहलवान?

यह भी पढ़ें: सागर हत्याकांड: नीरज बवाना गैंग की शरण में सुशील पहलवान, दिल्ली में गैंगवार की आशंका
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed