फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Wrestler Khali met Chief Minister Arvind Kejriwal Chief Minister said he liked government s work

दिल्ली: ‘द ग्रेट खली’ ने केजरीवाल से की मुलाकात, मुख्यमंत्री बोले- उन्हें पसंद आए सरकार के ये काम

Thu, 18 Nov 2021 08:27 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Nov 2021 08:27 PM IST
सार

खली ने कहा कि मुलाकात के दौरान उन्होंने इस बात पर बल दिया कि किस तरह पंजाब के युवा एक बहुत ही कठिन चुनौती का सामना कर रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के कारण संघर्ष कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Wrestler Khali met Chief Minister Arvind Kejriwal Chief Minister said he liked government s work
पहलवान दलीप सिंह राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डब्ल्यूडब्ल्यूई फेम ‘द ग्रेट खली’ ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा पहलवान ‘द ग्रेट खली’ से मिला। उन्होंने भारत को दुनिया भर में गौरवांवित किया है। उन्हें दिल्ली में बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल पर किया गया काम पसंद आया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के सभी एथलीट को सहयोग देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। ‘प्ले एंड प्रोग्रेस’ स्कीम के तहत दिल्ली सरकार युवा एथलीटों को उनके पोषण, किट और प्रशिक्षण  के लिए तीन लाख रुपए की वित्तीय सहायता दे रही है। इस दौरान ‘द ग्रेट खली’ ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में हुए ऐतिहासिक विकास की सराहना की और समाज की बेहतरी के लिए दिल्ली सरकार के प्रयासों का समर्थन करने के लिए रुचि और इच्छा दिखाई। 
विज्ञापन


मशहूर पहलवान दलीप सिंह राणा की केजरीवाल से मुलाकात के दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के विधायक व पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह भी थे। खली ने अपने गृह राज्य पंजाब में युवा खिलाड़ियों के सामने आने वाली कठिनाइयों पर चिंता जाहिर की। युवाओं में नशीले पदार्थों के बढ़ते खतरे के संदर्भ में पंजाब की व्यथा से भी परिचित कराया। कहा कि पंजाब के युवा अवैध मादक द्रव्यों का सेवन करने का लालच देने के बाद ड्रग माफिया के चंगुल में फंस जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed