{"_id":"6297f1242a1d9b33aa54ab19","slug":"world-cycle-day-300-calories-can-be-reduced-by-cycling-for-30-minutes-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व साइकिल दिवस: रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से 300 कैलोरी को किया जा सकता है कम, दूर रहेगी बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व साइकिल दिवस: रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से 300 कैलोरी को किया जा सकता है कम, दूर रहेगी बीमारी
Thu, 02 Jun 2022 04:41 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 02 Jun 2022 04:41 AM IST
सार
विशेषज्ञ बताते हैं कि हर दिन 30 मिनट तक साइकिल चलाने से करीब 300 कैलोरी कम किया जा सकता है। जबकि 1.50 से दस किलोग्राम तक कार्बन डाई आक्साइड का उत्सर्जन भी रोका जा सकता है। विशेेषज्ञ साइकिल की सवारी को पूर्ण शारीरिक व्यायाम मानते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज भागती महानगरों की जिंदगी में रफ्तार बनाए रखना बेशक जरूरी है लेकिन साइकिल की सवारी के फायदे अनूठे हैं। खासतौर से छोटी दूरियां तय करने में। इससे आप सेहतमंद रहते हैं। साथ ही हवा को साफ रखने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विशेषज्ञ बताते हैं कि हर दिन 30 मिनट तक साइकिल चलाने से करीब 300 कैलोरी कम किया जा सकता है। जबकि 1.50 से दस किलोग्राम तक कार्बन डाई आक्साइड का उत्सर्जन भी रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विशेेषज्ञ साइकिल की सवारी को पूर्ण शारीरिक व्यायाम मानते हैं। इससे मांसपेशियों को मजबूत रखने के साथ शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के तयशुदा मानकों के तहत सप्ताह में कम से कम ढाई घंटे की शारीरिक गतिविधियां जरूरी है। इसके तहत व्यायाम, दौड़ना, सैर करना, साइक्लिंग सहित कई और गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली की मुख्य आहार अधिकारी परमीत कौर के मुताबिक, उम्र के साथ शरीर की मांसपेशियों को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है। इसमें साइकिल की सवारी मददगार होती है। इसको नियमित तौर पर चलाने से थकान या बीमार होने की आशंका कम रहती है। साथ ही मोटापा भी कम किया जा सकता है।
पर्यावरण को भी रख सकते हैं स्वस्थ
अपोलो इंद्रप्रस्थ की मुुख्य आहार अधिकारी डॉ. काजल का कहना है कि साइकिल चलाने के कई फायदे हैं। खुद को सेहतमंद रखने के साथ ही शहर और देश के पर्यावरण को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। अगर 30 वर्ष से अधिक उम्र के एक व्यक्ति का शरीर 2000 कैलोरी ग्रहण करता है तो साइकिल चलाने या दूसरी शारीरिक गतिविधियों से 900 कैलोरी तक कम किया जा सकता है।