फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Workshop at UCMS on World Patient Safety Day

Delhi News: विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर यूसीएमएस में कार्यशाला

Thu, 17 Sep 2026 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Workshop at UCMS on World Patient Safety Day
पूर्वी दिल्ली। विश्व रोगी सुरक्षा दिवस-2026 पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूसीएमएस) में गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल विषय पर कार्यशाला हुई। आयोजन राष्ट्रीय थैलेसीमिया कल्याण सोसाइटी ने यूसीएमएस, गुरु तेग बहादुर अस्पताल समेत अन्य संस्थानों के सहयोग से किया।
विज्ञापन

उद्घाटन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र के गुणवत्ता एवं मरीज सुरक्षा सलाहकार डॉ. आरके पथनी ने किया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा के लिए सभी संबंधित पक्षों को मिलकर काम करना होगा। गलत निदान और गलत दवाओं का इस्तेमाल मरीज की बीमारी व मृत्यु के जोखिम के साथ परिवार पर आर्थिक व मानसिक बोझ भी बढ़ाता है।
विज्ञापन

यूसीएमएस के प्रधानाचार्य डॉ. धीरज शाह ने कहा कि पहले नुकसान न पहुंचाएं मरीज सुरक्षा का मूल सिद्धांत है। रोकी जा सकने वाली हानि को रोकना सभी की जिम्मेदारी है। अस्पताल की नीतियों और मानक संचालन प्रक्रियाओं का अक्षरशः क्रियान्वयन जरूरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार समूह के सदस्य डॉ. जेएस अरोड़ा ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य गैर-संचारी रोगों से जुड़ी मरीज सुरक्षा चुनौतियों के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed