फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Work on 20 lakh employment scheme started in Delhi

दिल्ली : राजधानी में 20 लाख रोजगार की योजना पर काम शुरू, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

Tue, 19 Apr 2022 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 04:54 AM IST
सार

सिसोदिया ने अधिकारियों को संबंधित विभागों को परियोजनाओं पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। इस कड़ी में रिटेल क्षेत्र में सरकार ने दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल की योजना शुरू की है, जिसमें 21 अप्रैल को योजनाबद्ध ढंग से रिटेल मार्केट एसोसिएशन के प्रमुख सदस्यों के साथ स्टेकहोल्डर्स कंसल्टिंग आयोजित करना शामिल है।

विज्ञापन
Work on 20 lakh employment scheme started in Delhi
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में 20 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने और रोजगार बजट के माध्यम से आर्थिक विकास की अपनी प्राथमिकताओं को निर्धारित करने के बाद दिल्ली सरकार ने बजट में घोषित योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को वित्त विभाग और डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


सिसोदिया ने अधिकारियों को संबंधित विभागों को परियोजनाओं पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। इस कड़ी में रिटेल क्षेत्र में सरकार ने दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल की योजना शुरू की है, जिसमें 21 अप्रैल को योजनाबद्ध ढंग से रिटेल मार्केट एसोसिएशन के प्रमुख सदस्यों के साथ स्टेकहोल्डर्स कंसल्टिंग आयोजित करना शामिल है। दिल्ली सरकार का इरादा इसे पूरी तरह से सहयोगात्मक प्रक्रिया बनाने और दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल योजना बनाने के लिए रिटेल मार्केट एसोसिएशन से सुझाव और राय लेने का है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बस डिपो और टर्मिनलों पर ग्रेड ए रिटेल और फूड हब विकसित करने पर ध्यान देने के साथ, परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार करने के लिए परिवहन विभाग के साथ चर्चा की जानी है। सरकार वर्तमान में फ़ूड ट्रकों की स्थापना के लिए संभावित स्थानों की पहचान कर रही है और उन्हें स्थापित करने व नियमों को सुव्यवस्थित करने के लिए एक प्रक्रिया तैयार कर रही है। इसी तरह क्लाउड किचन के विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए, सरकार इस उद्योग पर मौजूदा रेगुलेटरी बोझ को कम कर रही है और संभावित भूमि की पहचान कर रही है जहां क्लाउड किचन क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनिर्माण क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए, दिल्ली सरकार के डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ने दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक शहर के रोड मैप को विकसित करने के लिए एक नॉलेज पार्टनर, ईपीआईसी फाउंडेशन के साथ काम किया है। इसके अतिरिक्त, नॉन-कांफोर्मिंग इंडस्ट्रियल एरिया के पुनर्विकास के लिए नीति तैयार करने का कार्य पहले से ही चल रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed