फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Women should get safe working environments suggest high court

हाईकोर्ट का सुझावः महिलाओं को मिले सुरक्षित कामकाजी माहौल

Thu, 18 Feb 2021 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Feb 2021 06:51 AM IST
विज्ञापन
Women should get safe working environments suggest high court
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

महिला पत्रकार प्रिया रमानी मामले में कोर्ट ने कहा कि यौन उत्पीड़न की शिकार ज्यादातर महिलाएं शर्म के कारण इसके बारे में नहीं बोलतीं। यदि महिला का यौन शोषण होता है, तो उसका आत्मविश्वास और उसकी गरिमा समाप्त हो जाती है।

विज्ञापन


कोर्ट ने आर्थिक सर्वे 2020-21 का हवाला देते हुए कहा कि 2018-19 में भारत के कार्यबल में पुरुषों की हिस्सेदारी 80.3 फीसदी के मुकाबले महिलाओं की हिस्सेदारी मात्र 26.5 फीसदी थी। कोर्ट ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सुरक्षित कामकाजी वातावरण देने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


साक्ष्यों के आधार पर हो सुनवाई
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कोर्ट द्वारा महिला पत्रकार प्रिया रमानी को बरी किए जाने के तुरंत बाद कहा कि न्यायिक संस्थाओं को महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाना चाहिए। ईरानी ने फैसले पर सीधी प्रतिक्रिया देने से बचते हुए कहा कि अभी उन्होंने कोर्ट का आदेश नहीं देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, मैं न केवल राजनेता बल्कि एक महिला होने के नाते पहले भी सामाजिक और राजनीतिक मंचों पर बोल चुकी हूं कि प्रत्येक महिला को कानून का संरक्षण मिलना चाहिए।


महिला उत्पीड़न शर्मनाक
प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि के मामले को खारिज करते हुए दिल्ली की एक अदालत ने बेहद तल्ख टिप्पणी। एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार पांडे ने कहा, रामायण और महाभारत की धरती पर महिलाओं के खिलाफ अपराध और हिंसा होना शर्मनाक है, जिनमें महिलाओं के सम्मान की सीख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed