फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Women Commission took cognizance of number plate series issued notice to Transport Department to change registration number

दिल्ली: SEX सीरीज को लेकर महिला आयोग ने लिया संज्ञान, परिवहन विभाग को पंजीकरण नंबर बदलने के लिए जारी किया नोटिस

Sat, 04 Dec 2021 07:45 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 04 Dec 2021 07:45 PM IST
सार

डीसीडब्ल्यू ने विभाग से अपने जवाब में नई सीरीज के तहत पंजीकृत वाहनों की कुल संख्या का उल्लेख करने को भी कहा है। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि मामला सामने आने के बाद पूरी श्रृंखला को रोक दिया गया है। 

विज्ञापन
Women Commission took cognizance of number plate series issued notice to Transport Department to change registration number
दिल्ली महिला आयोग

विस्तार

दिल्ली महिला आयोग ने शनिवार को परिवहन विभाग को नोटिस जारी कर एक वाहन पंजीकरण संख्या में बदलाव करने मांग की। आयोग को एक लड़की की ओर से शिकायत मिली थी, जिसमें लड़की ने उसके वाहन पंजीकरण संख्या पर आवंटन श्रृंखला में 'सेक्स' शब्द होने की वजह से गंभीर उत्पीड़न का सामना करने की बात कही थी।

विज्ञापन


आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग को नोटिस जारी कर स्कूटी के वाहन पंजीकरण नंबर में तत्काल बदलाव की मांग की है। आयोग ने परिवहन विभाग को इस श्रृंखला में पंजीकृत वाहनों की कुल संख्या प्रस्तुत करने एवं साथ ही विभाग को प्राप्त ऐसी सभी शिकायतों का विवरण भी देने को कहा है। आयोग ने परिवहन विभाग से चार दिन के भीतर मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट जारी करने को कहा है।
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे समाज में आज भी कुछ ऐसे लोग रहते हैं जो इतनी नीच सोच रखते हैं और लड़कियों को तंग करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। मुझे इस बात का गहरा खेद है कि लड़की को इतनी प्रताड़ना झेलनी पड़ी और मैंने इस मामले को सुलझाने के लिए परिवहन विभाग को चार दिन का समय दिया है। ताकि लड़की को और प्रताड़ना न झेलना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed