फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Women at the center of every policy of Delhi government: Kejriwal

दिल्ली सरकार की हर नीति के केंद्र में महिला : केजरीवाल

Tue, 09 Mar 2021 02:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Women at the center of every policy of Delhi government: Kejriwal
समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं महिला अधिकारियों को सम्मानित करते दिल्ली के मुख्य - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने सोमवार को इंडिया हैबीटेट सेंटर में कार्यक्रम कराया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार की हर नीति के केंद्र में महिलाएं हैं। सरकार की कोशिश है कि आम महिलाओं को सुकून पहुंचाया जाए। इस मौके पर केजरीवाल ने 48 ऐसी शख्सियत को सम्मानित किया, जिन्होंने निजी स्तर पर समाज में बदलाव लाने की पहल की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में दिल्ली अकेला ऐसा शहर है जहां लोगों को 24 घंटे सस्ती बिजली मिलती है। 73 फीसदी लोगों का बिजली बिल जीरो आता है। इससे सबसे ज्यादा खुशी आम महिलाओं को है। डेढ़ दो हजार रुपये बच जाने से उन्हें घर चलाने में थोड़ी मदद मिलती है। मुफ्त पानी व डीटीसी बसों का किराया मुफ्त करने से भी सबसे ज्यादा खुश महिलाएं हुई थी। सरकार ने चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट और बसों में कैमरे व मार्शल लगाकर महिला सुरक्षा को मजबूती दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर डिफेंस, खेल, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों को उनके शानदार कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, महिला बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, सांसद संजय सिंह, वायु सेना के एयर मार्शल समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
102 दिन से चल रहे किसान आंदोलन में झंडा लेकर भटिंडा से निकली 80 साल की दादी मोहिंदर कौर को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस पर सेना के टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली होशियारपुर (पंजाब) की कैप्टन तानिया शेरगिल और हैदराबाद की कैप्टन भावना कस्तूरी को सम्मानित किया गया। गलवान घाटी में चीनी सेना से पराक्रम और शौर्य की मिसाल पेश करने वाले मानसा (पंजाब) के शहीद गुरतेज के परिजनों को सम्मानित किया गया। इंस्टाग्राम पर सरल कॉमिक अंदाज में मैसेज देने वाली कुशा कपिला, सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो से हंसाने और बड़ी सहजता से सही-गलत का फर्क समझाने वाली डॉली सिंह भी सम्मानित हुई। चंद्रयान-2 मिशन में शामिल रही महिला वैज्ञानिकों वनिता एम, कल्पना के., कल्पना अरविंद, रितु करिदल, जी. पदमा पद्धनाभन, केपी लिली और प्रियंका को सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस परेड में बुलेट बाइक पर सवार जांबाजों का नेतृत्व करने वाली सीआरपीएफ की इंस्पेक्टर सीमा नाग, दिल्ली दंगों में 80 लोगों की जान बचाने वाले मोहिंदर सिंह के अलावा आसमान में नए आयाम छूने वाली फ्लाइंग आफिसर अंजली, शिखा पांडेय, उवेना फर्नांडीस, कृति और शिप्रादीप को सम्मानित। बिछड़े बच्चे को उसकी परेशान मां से मिलवाने वाली एएसआई सीमा ढाका, एक बच्ची की जान बचाने वाले ऑटो चालक प्रदीप कुमार, 85 साल की मार्शल आर्ट टीचर शांता वालू पवार, एक लड़की को बाल विवाह से बचाने वाली 13 साल की बिकलिस, पहाड़ काटकर नहर बनाने वाली बबीता राजपूत को सम्मानित किया गया। अपनी जान देेकर पटरी पर फंसे एक परिवार की जान बचाने वाले आरपीएफ के सिपाही जगबीर सिंह राणा के परिजनों, दंगों के दौरान शिव विहार के एक मकान में फंसे सात लोगों की जान बचाने वाले ट्रक चालक प्रेमकांत, लॉकडाउन के दौरान एक महिला के प्रसव पीड़ा होने पर उसकी मदद करने वाली सिपाही सुमन, युवा गोल्फर दीक्षा डागर, किन्नरों के लिए आवाज उठाने वाली किन्नर अखाड़ा की आर्चा महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, शानदार एथलीट होने के साथ तेज बॉलर पूजा बिश्नोई को सम्मानित किया गया। ग्रेटर कैलाश में अपनी जान पर खेलकर आग में फंसे बुजुर्ग परिवार को बचाने वाले सिपाही विक्रम सिंह, नन्ही पर्यावरण कार्यकर्ता मणिपुर की रहने वाली लिसीप्रिया, नवजात बच्ची को जन्म लेने के बाद नाले में फेंके जाने के बाद 11 घंटे बाद उसकी जान बचाने वाली अनु और पिंकी को सम्मानित किया गया। अपने साहस से गली में चल रहे सेक्स रैकेट और अवैध शराब के धंधे को बंद करवाने वाले सरदार हरदीप सिंह, अपने गहने बेचकर ई-रिक्शा खरीदकर उसे चलाने वाली सविता, पहले नेत्रहीन एसडीएम बने प्रांजिल पाटिल, एसिड अटैक से पीड़ित लोगों की मदद के लिए मीर फाउंडेशन, दिल्ली की पहली महिला बाउंसर मेहरुनिशां, लॉकडाउन में प्रसव पीड़ा झेल रही एक महिला की मदद करने के लिए सिपाही रेशम, एएसआई हवा सिंह और एएसआई सुरेंद्र को सम्मानित किया। घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने वाली सुमित्रा, दिव्यांगों की मदद करने वाली काजल शर्मा, एयर इंडिया की कैप्टन जोया अग्रवाल, कैप्टन आकांक्षा सोनावरे, कैप्टन शिवानी मन्हस और कैप्टन पापगरी थनमाई को सम्मानित किया। इन्होंने सेनफ्रेंसिको से बंगलूरू की 16 हजार किलोमीटर तक उड़ान भरी थी।
एसिड अटैक के बावजूद हौसला नहीं हारने वाली लक्ष्मी, काफी दिक्कतों का सामना करने के बाद राष्ट्रीय स्तर का पहलवान बनी नीतू सरकार, पांच परिवारों को जीवन देने वाली स्वर्गीय बेबी घनिष्ठा के परिजनों को सम्मानित किया गया। संयुक्त आयुक्त इनकम टैक्स अमनप्रीत, लॉकडाउन के दौरान अस्पताल पहुंचाकर लोगों की जान बचाने वाले एएसआई राजेश, हवलदार पवन और सिपाही पूजा, विश्व का पहला स्तनपान कक्ष विश्व धरोहर स्मारक ताजमहल परिसर में स्थापित करने वाले डॉक्टर वसंत कुमार को सम्मानित किया गया। उन्नाव के बाहुबली विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ पीड़िता की ओर से पैरवी करने वाले वकील महिंदर सिंह को सम्मानित किया गया। अतिरिक्त लोक अभियोजक रीता शर्मा को भी सम्मानित किया गया। किन्नर ऑटो चालक संजना, पारिवारिक दिक्कतों का सामना करने के बाद मॉडलिंग के साथ-साथ सामाजिक संस्था के जरिए लोगों की मदद करने वाली अनमोल रोड्रिगेज का सम्मान किया गया।

सराहनीय कार्य कर रहा है दिल्ली महिला आयोग
केजरीवाल ने दिल्ली महिला आयोग के कामकाज की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आयोग के सदस्यों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मुसीबत में फंसी कई महिलाओं को बचाया। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल दुर्गम स्थानों पर पहुंचकर और कठिन परिस्थितियों में महिलाओं को बचाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed