फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman staying in luxury hotel after making fake online payment arrested

Delhi News: फर्जी ऑनलाइन पेमेंट कर लग्जरी होटल में ठहरी महिला गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2024 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Woman staying in luxury hotel after making fake online payment arrested
होटल के बैंक खाते में पैसे नहीं पहुंचने पर मामले का हुआ खुलासा, महिला ने होटलकर्मियों के साथ की मारपीट
विज्ञापन

गिरफ्तार महिला खुद को बता रही है डॉक्टर, पुलिस महिला के परिवार वालों से संपर्क करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एयरोसिटी के एक लग्जरी होटल में बिना पैसा दिए रहने वाली 37 साल की महिला को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जीवाडे़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी निवासी झांसी रानी सैमुअल के रूप में हुई है। महिला पर एक होटल ने आरोप लगाया कि वह होटल में 15 दिन से रह रही थी और पांच लाख रुपये का ऑनलाइन पेमेंट किया था। लेकिन जांच में पता चला कि महिला ने होटल को एक भी पैसा नहीं दिया है।
इस बात का खुलासा होने पर महिला ने हंगामा कर दिया और होटल कर्मियों के साथ मारपीट की। होटल की ओर से पुलिस में शिकायत करने पर महिला ने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एयरोसिटी स्थित पुलमैन होटल की ओर से 13 जनवरी को फर्जीवाड़े की शिकायत मिली थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि झांसी रानी सैमुअल नाम की एक महिला ने 30 दिसंबर को होटल पुलमैन में चेक इन किया था। वह लगातार अपने कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट कर होटल की ओर से दी जाने वाली सेवाएं ले रही थी। 13 जनवरी को होटल ने भुगतान का मिलान किया। इसमें पता चला कि महिला ने होटल के बैंक खाते में कोई भुगतान नहीं किया है। इसके बारे में बताने पर महिला मारपीट करने लगी और उसने वहां से भागने की कोशिश की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और होटल की शिकायत पर आईजीआई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के दौरान महिला ने खुद को डॉक्टर बताया और कहा कि उसके पति भी अमेरिका में डॉक्टर हैं। पुलिस महिला के परिवार वालों से संपर्क कर जानकारी हासिल कर रही है। जांच के दौरान महिला लगातार इस बात पर जोर देती रही कि उसने होटल को पांच लाख रुपये पेमेंट किए हैं। छानबीन करने पर पुलिस को पता चला कि महिला ने होटल में स्पा की सुविधा भी ली थी। लेकिन उसने किसी अन्य महिला की फर्जी पहचान के जरिए इस सुविधा को लिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रही है। अभी तक की जांच में 5.88 लाख की फर्जी लेन-देन की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले में अन्य धारा जोड़ दी हैं। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed