फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman SI hanged herself after quarreling with husband over phone police saved her life

दिल्ली: फोन पर पति से झगड़ा कर महिला एसआई ने लगा ली फांसी, पुलिस ने बचाई जान

Sun, 13 Jun 2021 11:37 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 13 Jun 2021 11:37 PM IST
सार

आनन-फानन में पुलिसकर्मी महिला एसआई के क्वार्टर में पहुंचे तो वह फंदे पर लटक चुकी थी। उसे फंदे से उतारकर गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय पर अस्पताल पहुंचाने से महिला की जान बच गई।

विज्ञापन
Woman SI hanged herself after quarreling with husband over phone police saved her life
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव थाने में तैनात दिल्ली पुलिस की एक महिला एसआई ने फोन पर अपने पति से झगड़ा करने के बाद फांसी लगा ली। पति ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिसकर्मी महिला एसआई के क्वार्टर में पहुंचे तो वह फंदे पर लटक चुकी थी। उसे फंदे से उतारकर गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय पर अस्पताल पहुंचाने से महिला की जान बच गई। पुलिस उसके पति से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। महिला एसआई का पति अर्द्धसैनिक बल में एसआई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला एसआई जीटीबी एंक्लेव थाने में तैनात है। वह थाने के ही स्टाफ क्वार्टर में रहती है। शनिवार शाम के समय महिला अपने क्वार्टर में मौजूद थी। इस दौरान उसकी किसी बात पर पति से कहासुनी हो गई। महिला ने जान देने की बात कर फोन काट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने फौरन मामले की सूचना महिला एसआई के थाने में दी। कुछ पुलिसकर्मी तुरंत वहां पहुंचे। महिला ने फांसी लगा ली थी। उसे फंदे से उतारा गया। निजी गाड़ी से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल महिला एसआई बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed