फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman SI caught vehicle thief in film style scooty was stolen from Yamuna bank in Timarpur area

Delhi Police: महिला एसआई ने फिल्मी अंदाज में पकड़ा वाहन चोर, तिमारपुर इलाके में यमुना किनारे से स्कूटी की थी चोरी

Thu, 02 Jun 2022 05:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 02 Jun 2022 05:40 AM IST
सार

रमेश करगति 30 मई को यमुना में पूजा करने के लिए सूर घाट तिमारपुर इलाके में गया था, वापस आने पर उसे स्कूटी गायब मिली। जिसकी शिकायत रमेश ने पुलिस में की। जिसके बाद तिमारपुर थाने में तैनात दिल्ली पुलिस की महिला एसआई ने फिल्मी अंदाज में एक वाहन चोर को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Woman SI caught vehicle thief in film style scooty was stolen from Yamuna bank in Timarpur area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तरी जिले के तिमारपुर थाने में तैनात दिल्ली पुलिस की महिला एसआई प्रीति सैनी (25) ने फिल्मी अंदाज में एक वाहन चोर को पकड़ लिया। आरोपी ने यमुना किनारे खड़ी एक युवक की स्कूटी चोरी की थी। युवक अपना मोबाइल स्कूटी की डिक्की में छोड़ गया था।

विज्ञापन


एसआई ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मोबाइल की लाइव लोकेशन ऑन की। इसके बाद आरोपी को महज एक घंटे के भीतर भजनपुरा के व्यस्त मार्केट से दबोच लिया गया। आरोपी हैदर राजा सब्जी मंडी इलाके का घोषित बदमाश है। पुलिस ने बताया कि रमेश करगति नामक शख्स हैंडीक्राफ्ट की एक दुकान पर काम करते हैं। 30 मई को वह यमुना में पूजा करने के लिए सूर घाट तिमारपुर इलाके में गए थे। वापस आने पर स्कूटी गायब मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। महिला एसआई प्रीति सैनी मौके पर पहुंची। रमेश ने उनको मोबाइल के डिक्की में होने की जानकारी दी। प्रीति ने मोबाइल की लाइव लोकेशन ट्रेस की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed