फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   woman moves high court for search of husband missing in Saudi Arabia

सऊदी अरब में 2020 से लापता पति की तलाश के लिए महिला ने दायर की याचिका

Tue, 17 Aug 2021 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
woman moves high court for search of husband missing in Saudi Arabia
नई दिल्ली। सऊदी अरब के जेद्दा में 2020 से लापता पति का पता लगाने की मांग को लेकर एक महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याची ने कहा कि उसका पति जेद्दा में मजदूर के रूप में गया था। अदालत ने याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने सऊदी अरब के दूतावास को भी नोटिस जारी कर महिला के पति का ब्योरा पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत ने मामले की सुनवाई 27 सितंबर तय की है।
विज्ञापन

महिला ने अपनी याचिका में दलील दी है कि उसके पति के सहकर्मी ने उसे सूचित किया कि उसकी मौत हो गई है और उसके शव को दफना दिया गया है लेकिन जब उसने अधिकारियों से जानकारी मांगी तो उसे सूचित किया गया कि उसका पति सऊदी अरब में लापता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

याची चंद्राया बीबी एसके ने कहा कि उनके पति पर उसके अलावा मां और दो बच्चे आश्रित थे जो कोलकाता से 200 किमी दूर एक सुदूर गांव में रहते हैं। याची ने कहा उसका पति लेबर वीजा पर जेद्दा गया था और अप्रैल 2020 से लापता है।
याचिका में कहा गया है कि वह अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने में असमर्थ है और उसकी अनुपस्थिति में वह अपने आश्रितों के साथ-साथ अपनी आजीविका को बनाए रखने के लिए बैंक खाते या अपने पति की संपत्ति प्राप्त करने के लिए कानूनी वारिस प्रमाण पत्र प्राप्त करने या आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने में असमर्थ है।
याचिका में कहा गया है कि 20 जुलाई 20 को उसने अपने वकील के माध्यम से भारत के महावाणिज्य दूतावास जेद्दा को एक ईमेल भेजा। अपनी दुर्दशा से अवगत कराते हुए अनुरोध किया गया कि उसके पति की स्थिति बताई जाए। इसके अलावा इसकी जानकारी दी जाए कि वह जीवित है या मृत।
याचिका में कहा गया है कि उन्हें दो अगस्त को भारत के महावाणिज्य दूतावास से जवाब मिला। इसमें कहा गया कि उनके पति लापता हो गए हैं और इस मामले को अधिकारी देख रहे हैं।

याची ने कहा आज तक उसे पति का मृत्यु प्रमाण पत्र या अन्य कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में सरकार को निर्देश दिया जाए कि इस संबंध में ठोस जानकारी उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed