फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   woman has died after stabbing another woman in an inebriated state In Majnu Ka Tila

दिल्ली की कातिल महिला: शराब पीने को लेकर हुआ विवाद, एक ने पिता को कहे अपशब्द, दूसरी ने घोंप दिया चाकू

Tue, 30 May 2023 04:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 30 May 2023 04:54 PM IST
सार

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में बीती रात शराब पीने के दौरान एक महिला ने दूसरी महिला की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। महिला ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल लिया है। 

विज्ञापन
woman has died after stabbing another woman in an inebriated state In Majnu Ka Tila
दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली में एक के बाद एक वारदातें सामने आ रही हैं। अब मजनू का टीला इलाके में शराब पीने के दौरान एक महिला ने दूसरी महिला की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, 30 मई की सुबह 7 बजे पीसीआर कॉल आई थी। सिविल लाइन में मजनू का टीला इलाके के अरुणा नगर इलाके में एक घर के अंदर 35 वर्षीय रानी नाम की महिला की डेड बॉडी मिली है। सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। 

विज्ञापन

सपना ने पुलिस के सामने स्वीकार किया अपराध
जहां पर 36 वर्षीय सपना नाम की महिला घटना स्थल पर मिली। वहीं दूसरी महिला की डेड बॉडी मिली। जो खून से लथपथ थी। दिल्ली पुलिस ने इसके बाद एफएसएल और क्राइम टीम को घठना स्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। लगातार पूछताछ के दौरान सपना से कई सवाल पूछे गए और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों महिलाएं किराए के मकान में एक साथ रहती थीं
जानकारी के लिए बता दें कि 35 वर्षीय रानी और 36 वर्षीय सपना मजनू का टीला इलाके के अरुणा नगर इलाके में एक मकान ने किराए पर रहते थे। रानी गुरुग्राम इलाके में एक ब्यूटी पार्लर का काम करती थी और जबकि सपना पार्टी में वेटर और डेकोरेटर का काम करती थी। सपना का तलाक हो चुका है और उसकी एक बेटी भी है।  

विज्ञापन

सुबह 4 बजे तक पी शराब, फिर चाकू से कर दिया वार
बीती रात सपना और रानी के साथ 4 से 5 लोग पार्टी डिनर करके 1 बजे के आस पास घर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों रात को अपने घर पर पहुंचे। जहां सुबह 4:30 मिनट तक शराब पी थी। इस दौरान भी दोनों के बीच कहासुनी होती रही और इसके बाद सपना किचन से एक चाकू लेकर आई और रानी की छाती पर वार कर दिया। रानी ने सपना ने मृतक पिता को लेकर अपशब्द कहे थे। मौके पर ही रानी की ज्यादा खून बहने से मौत हो गई। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed