{"_id":"60db663d8ebc3ee2201d93aa","slug":"woman-found-hanged-in-suspicious-circumstances-ashram-news-noi5905834169","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के कृष्णा नगर में मंगलवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त भावना रानी (28) के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह भावना का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। भावना के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। पुलिस ने मंगलवार को ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है।
भावना के पिता दिल्ली पुलिस में एसआई हैं। कृष्णा नगर थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की जांच कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक लिखीराम परिवार के साथ अमर कालोनी कालोनी इलाके में रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। इनकी तैनाती फिलहाल उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय में है। लिखीराम ने मार्च 2020 में अपनी बेटी भावना की शादी कृष्णा नगर निवासी कमलदीप से की थी। कमलदीप प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसे परेशान किया जाने लगा था। उससे दहेज की मांग की जाती थी। भावना इसका विरोध करती थी तो उसे मारा-पीटा जाता था। मंगलवार सुबह ससुराल वालों ने फोन कर भावना के आत्महत्या करने की बात बताई। पुलिस को लेकर परिवार तुरंत वहां पहुंच गया।
लिखीराम ने बताया कि उनकी बेटी बहुत बहादुर थी। वह इस तरह आत्महत्या नहीं कर सकती है। ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है। पुलिस ससुराल पक्ष से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।