{"_id":"62a1ba6997e7ab3b6d791cd6","slug":"woman-and-her-two-daughters-beaten-up-by-unknown-brutally-injured-and-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: घर में घुसकर आरोपी ने की मां व तीन बेटियों की पिटाई, इलाज के दौरान मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: घर में घुसकर आरोपी ने की मां व तीन बेटियों की पिटाई, इलाज के दौरान मासूम की मौत
Thu, 09 Jun 2022 02:46 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:46 PM IST
सार
दिल्ली में अपनी दो बेटियों के साथ घर में रह रही मां को किसी ने बेरहमी से पीट डाला। इलाज के दौरान छह वर्षीय बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
राजधानी दिल्ली के प्रेमनगर पुलिस स्टेशन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बुधवार को किसी ने थाने में फोन करके शिकायत की कि उसकी बहन घर में दो भांजियों के साथ अकेली थी। इसी दौरान किसी ने घुसकर बेरहमी से तीनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपनी बहन और भांजियों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस अस्पताल पहुंची तो वहां शीतल(24) और उसकी दो बेटियां भर्ती थीं। बड़ी बेटी की उम्र छह वर्ष और छोटी की तीन वर्ष है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर लिया। इसके बाद अस्पताल से सूचना मिली कि छह वर्षीय बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश भी दी जा रही है।