फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman accuses three neighboring boys in Delhi

दिल्ली: बुर्के वाली महिला ने धार्मिक नारे लगवाने का लगाया आरोप, पुलिस ने किया इनकार

Wed, 13 Apr 2022 11:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Apr 2022 11:39 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses three neighboring boys in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में सोमवार देर रात उस समय हड़कंच मच गया जब एक बुर्के वाली महिला ने पड़ोस के तीन लड़कों पर धार्मिक नारेबाजी करवाने का आरोप लगाया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां तीनों लड़के शराब के नशे में थे। छानबीन में पता चला कि महिला से किसी भी तरह के कोई धार्मिक नारेबाजी नहीं करवाई गई। 
विज्ञापन


महिला आरोपी युवकों के मकान में किराए पर रहती है। इनका मकान खाली करने और किराए को लेकर विवाद चल रहा है। तीनों लड़कों ने शराब के नशे में महिला व उसके भाई से बदसलूकी की। पुलिस तीनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस की पूछताछ में बाद में महिला ने भी धार्मिक नारेबाजी से इनकार किया है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 2.57 बजे सदर बाजार इलाके से पुलिस को कॉल मिली कि एक महिला से कुछ लड़के बदसलूकी कर रहे हैं। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची तो एक महिला व उसका भाई मौके पर मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जबरन उससे धार्मिक नारेबाजी के लिए कहा। लेकिन पूछताछ के बाद महिला अपने आरोपों से मुकर गई। जांच में पता चला कि महिला आरोपियों के मकान में किराएदार है। युवक मकान खाली करने के लिए कह रहे हैं। 


इसके अलावा किराए को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच कुछ दिक्कत थी। इसी बात पर सोमवार रात को शराब के नशे में लड़कों ने महिला से बदसलूकी की। पुलिस अब आरोपी लड़कों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed