{"_id":"6005df678ebc3e2f2338a5e6","slug":"winter-will-not-persecute-by-the-end-of-this-week-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से राहत: इस सप्ताह के अंत तक नहीं सताएगी कंपा देने वाली सर्दी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से राहत: इस सप्ताह के अंत तक नहीं सताएगी कंपा देने वाली सर्दी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
Tue, 19 Jan 2021 12:50 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में सर्दी का आनंद लेते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल से पड़ रही कड़ाकेकी सर्दी ने सोमवार को थोड़ी राहत दी। दिनभर कोहरे, धूप व बादलों की लुकाछिपी केकारण न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह के अंत तक कुछ ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस कारण से कंपा देने वाली सर्दी नहीं सताएगी।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह हल्की धुंध रही उसके बाद बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया। सुबह ठंड का अहसास होने के बाद 11 बजे के बाद हल्की धूप निकली कुछ देर बाद फिर आसमान में बादल छा गए। एक बजे ऐसा लगा कि बारिश होगी लेकिन फिर से कोहरे व बादलों केकारण शाम होते-होते सर्दी का अहसास होने लगा। हालांकि यह अहसास अन्य दिनों के मुकाबले में कम था।
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान पूसा रोड मौसम केंद्र पर रहा। यहां अधिकतम तापमान 20.9 व न्यूनतम तापमान 12.5, जबकि पीतमपुरा में 20.6 व न्यूनतम तापमान 11.9 दर्ज किया गया। नजफगढ़ केंद्र पर न्यूनतम तापमान 11.8 व लोदी रोड पर 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 23 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच बना रहेगा। तापमान बढने से कंपा देने वाली सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। 23 व 24 जनवरी को सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की धुंध रहने की संभावना है। 20 व 21 जनवरी को तेज सतही हवाएं भी चलेंगी।
पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है।
अधिकतम तापमान: 19.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 09.2 डिग्री सेल्सियस
19 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:50 बजे
20 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:14 बजे