फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Wife was shot at her maternal home for refusing to walk with her, serious

Delhi News: साथ चलने से मना करने पर पत्नी को मायके में मारी गोली, गंभीर

Mon, 01 May 2023 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Wife was shot at her maternal home for refusing to walk with her, serious
-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पति ने कहा तीन साल पहले हुई थी शादी, पत्नी साथ नहीं रह रही थी
विज्ञापन

-सोशल मीडिया पर पत्नी के वीडियो अपलोड करने पर दोनों के बीच होता था झगड़ा, उसके बाद से मायके में रह रही थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत नगर इलाका स्थित मायके से साथ चलने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली उसकी पीठ पर लगी। घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी सुहैल कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिया है।

29 अप्रैल की रात पुलिस को भारत नगर इलाके में एक महिला को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि महिला अभी बयान देने की हालत में नहीं है। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि महिला का पति उसके घर आया था और वह इस बात से नाराज था कि शादी के तीन साल बाद भी वह गाजियाबाद में उसके साथ नहीं रह रही है। वह महिला के मायके में उसे साथ चलने के लिए मनाने आया था। लेकिन महिला के मना करने पर नाराज होकर उसने गोली चला दी। साेमवार को पुलिस ने आरोपी सुहैल कुरैशी (23) को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि तीन साल पहले उसकी पीड़िता से शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी से भी खुश नहीं था क्योंकि उसे वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का शौक था। जब शनिवार रात वह उसे अपने साथ चलने के लिए मनाने आया तो वह चिल्लाने लगी जिससे नाराज होकर उसने जान मारने की नीयत से उसपर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी रेहड़ी पटरी पर दुकान करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed