फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Wife ran and beat her on the middle of the road

गृह मंत्रालय के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 10 Jun 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Wife ran and beat her on the middle of the road
नई दिल्ली। जीटीबी एंक्लेव इलाके में गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बीच सड़क पर अपनी पत्नी को पीट दिया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने बीचबचाव का प्रयास किया तो नुकीली चीज से उन पर भी हमला कर जख्मी कर दिया। विकास की शिकायत पर पुलिस ने शंभू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी अपनी पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए दिख रहा है। पुलिस उसके आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, विकास हांडा अपने परिवार के साथ दिलशाद गार्डन में रहते हैं। वह दिलशाद गार्डन सी-ब्लॉक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष हैं। मंगलवार रात को कॉलोनी के ही रहने वाले एक शख्स ने उनको कॉल किया। उसने बताया कि शंभू अपनी पत्नी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहा है। विकास तुरंत मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनकी गर्दन पर हमला कर दिया। इस दौरान शंभू खुद भी जख्मी हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शंभू का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। वह इहबास के क्वार्टर में रहते हैं जबकि उनकी पत्नी दिलशाद गार्डन सी-ब्लॉक में रहती हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed