फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   When the iPhone was not delivered after booking, the staff was beaten up

Delhi News: बुकिंग के बाद नहीं मिली आईफोन की डिलीवरी तो स्टाफ को पीटा

Sat, 23 Sep 2023 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
When the iPhone was not delivered after booking, the staff was beaten up
बंग्लो रोड स्थित स्टोर से बुक किया था
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईफोन-15 को लेकर लोगों में कितनी उत्सुकता है, इसका नमूना शनिवार को उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में देखने को मिला। यहां दो लोगों को आईफोन बुक होने के बाद तय समय पर नहीं मिला तो आग बबूला हो गए। इन लोगों ने शोरूम के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी जसकीरत सिंह और मंदीप सिंह को काबू किया। दोनों के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शोरूम के स्टाफ का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, निरंकारी कालोनी निवासी जसकीरत और मंदीप ने बंग्लो रोड स्थित क्रोमा स्टोर से आईफोन-15 बुक किया था। वादे के मुताबिक 22 सितंबर को फोन मिल जाना था। दोनों अपना मोबाइल लेने के लिए शनिवार दोपहर शोरूम में पहुंच गए, लेकिन उस समय फोन शोरूम में नहीं आ पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात पर दोनों स्टाफ के साथ बहस करने लगे। विवाद बढ़ा तो दोनों ने स्टाफ पर हमला कर दिया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को काबू किया। इस दौरान वहां खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने स्टाफ से शिकायत लेकर मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed