फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   what to do and what not to do after corona positive

कोरोना होने के बाद का सवाल: टेंशन रखें दूर, पूरा आराम करें, सांस फूलने का रखें ध्यान

Fri, 16 Apr 2021 12:57 AM IST
Vikas Kumar परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 16 Apr 2021 12:57 AM IST
सार

कोरोना संक्रमित होने के बाद आपको क्या करना चाहिए और किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। कोरोना बीमारी होने के बाद टेंशन को जितना हो सके उतना खुद से दूर रखें।

विज्ञापन
what to do and what not to do after corona positive
लक्ष्मी नगर निवासी सरला शर्मा और उनकी बेटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुझे अभी तक बस इतना ही समझ आया है कि कोरोना बीमारी होने के बाद टेंशन को जितना हो सके उतना खुद से दूर रखें। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ता-घटता है और फिर दिक्कतें होती हैं। संक्रमित होने के बाद मुझे भी औरों की तरह बुखार था। पैरासिटामॉल के साथ दूसरे उपाय करके मैं अपना और बेटी का घर पर ही ख्याल रख रही थी लेकिन बुखार जाने के बाद कमजोरी बहुत आती है। 

विज्ञापन


मैंने महसूस किया कि कमजोरी के दौरान आपका दिल सोने का करेगा, बेड पर लेटे रहने का भी मन होगा। कुल मिलाकर जैसा आपका मन कर रहा है आपको वही करना चाहिए। थोड़ा बहुत ताकत दिखाने के चक्कर में यह बिगड़ सकता है। पूरा आराम करना जरूरी है। हां, एक चीज है कि संक्रमित होने के बाद सबसे ज्यादा ध्यान आपको सांस फूलने पर रखना होता है। इसका मतलब यह नहीं है कि आपके दिमाग में कोई तनाव होने लगे। बल्कि एक बचाव के लिए यह जरूरी है। जब तक सांस लेने में दिक्कत नहीं हो रही हो तब तक मुझे नहीं लगता कि आपको अस्पताल में जाने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


अगर दिक्कत है तो तत्काल मदद भी लेनी चाहिए। मैं और मेरी बेटी खुशी शर्मा दो सप्ताह पहले संक्रमित हुए थे। शुरूआत में मुझे काफी घबराहट हुई लेकिन जब मैंने अपने डॉक्टर को कॉल किया तो उन्होंने काफी अच्छे तरीके से मुझे समझाया। रात को हल्दी दूध का सेवन इसलिए किया क्योंकि दवाएं काफी गरम थीं। विटामिन सी और विटामिन ई की गोलियों का सेवन किया। कफ आने की वजह से मुझे एंटीबॉयोटिक्स दी गई थीं जिनका मैंने पांच दिन तक सेवन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाक बंद होने की वजह से मैंने अणु तेल का इस्तेमाल किया और इसका फायदा दो दिन बाद ही मुझे होने लगा। मैं बस यही अपील करती हूं कि कोरोना की इस महामारी में पैनिक होने की जरूरत नहीं है। पैनिक होने से अधिक आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। डॉक्टर से बगैर पूछे कोई भी कदम न उठाएं।

(जैसा कि लक्ष्मी नगर निवासी सरला शर्मा ने परीक्षित निर्भय को बताया)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed