फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather Update Dense fog in Delhi-NCR Meteorological Department has issued a yellow alert

मौसम अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में सुबह छाया रहेगा घना कोहरा, हवा खराब, आज के लिए यलो अलर्ट

Wed, 02 Feb 2022 07:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Feb 2022 07:20 AM IST
सार

 मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अगले 24 घंटे में सुबह घने कोहरा छाया रहने के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने की संभावना जताई है। 
 

विज्ञापन
Weather Update Dense fog in Delhi-NCR Meteorological Department has issued a yellow alert
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में फरवरी के पहले दिन सुबह सड़कों पर कोहरे की चादर देखने को मिली। इस वजह से सुबह 10 बजे तक दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाके कोहरे में लिपटे हुए नजर आए। पालम में दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अगले 24 घंटे में सुबह घने कोहरा छाया रहने के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने की संभावना जताई है। धूप निकलने की वजह से सर्दी से मिली राहत बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 20.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तापमान लुढ़कने और हवा में नमी का स्तर अधिक होने के कारण देर सुबह तक सड़कों पर कोहरा छाया रहा। 
विज्ञापन


धूप निकलने से कोहरा छंटना शुरू हुआ और दोपहर में लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि, शाम को हवाएं चलने से ठिठुरन बनी रही। हवा में नमी का स्तर 53 से 100 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलर्ट के तहत लोगों को मौसम विभाग से मिलने वाली जानकारी को लेकर सतर्क रहने की सलाह है। अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। आगामी तीन और चार फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बारिश की संभावना जताई है। इससे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

बहुत खराब श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा

मौसमी दशाओं का साथ न देने की वजह से मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। सबसे खराब हवा 373 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद की रही है। अगले 24 घंटे में हवा की खराब सेहत से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तीन तारीख को बारिश होने की वजह से हवा की गुणवत्ता सुधर सकती है। हालांकि आज सवेरे दिल्ली का एक्यूआई 343 दर्ज किया गया जो कि बहुत बुरी दशा को रेखांकित करता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 346 रहा। फरीदाबाद का 298, ग्रेटर नोएडा का 290, गुरुग्राम का 252 और नोएडा का 330 एक्यूआई रहा। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, बुधवार तक दिल्ली-एनसीआर की हवा की सेहत सुधरने की संभावना नहीं है।

बृहस्पतिवार को बारिश होने की स्थिति में वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। हालांकि, इसके बाद हवा की सेहत फिर से बिगड़ेगी। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 280 व पीएम 2.5 का स्तर 176 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया है।  

सूर्यास्त का समय:  6:01 बजे
सूर्योदय का समय: 7:08 बजे
अधिकतम तापमान- 21 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- आठ डिग्री सेल्सियस 
-सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलने की संभावना है। अगले 24 घंटे में बारिश होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed