फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   weather report Minimum temperature recorded at 4 C Safdarjung area of Delhi India Meteorological Department

सर्द हवाओं की मार: शीत लहर की चपेट में दिल्ली-एनसीआर, पारा पहुंचा चार डिग्री सेल्सियस

Tue, 21 Dec 2021 09:03 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 09:03 AM IST
सार

मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को सफदरजंग मौसम मानक केंद्र पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया था।

विज्ञापन
weather report Minimum temperature recorded at 4 C Safdarjung area of Delhi India Meteorological Department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर शीत लहर की चपेट में है। सफदरजंग इलाके में मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को सफदरजंग मौसम मानक केंद्र पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया था। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान समान्य से एक डिग्री कम 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- राहत की रोशनी का इंतजार: 10 साल पहले छूट गए स्लम, नहीं भर सके अब तक जख्म    
विज्ञापन


22 से 25 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी
मौसम विभाग के अनुसार अभी दो पश्चिमी विक्षोभ के असर और उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार धीमी होने से 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 23 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने और 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। 23 दिसंबर से घना कोहरा पड़ने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed