फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   weather forecast Mercury reached 40 degrees in Delhi-NCR temperature in delhi

दिल्ली-एनसीआर: अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

Tue, 06 Apr 2021 12:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Apr 2021 12:37 AM IST
सार

  • दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने दिखाए कड़े तेवर
  • स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 40.5, नरेला में 40.3 डिग्री 
  • पीतमपुरा में 40.1 डिग्री दर्ज हुआ तापमान
  • आठ अप्रैल से 11 अप्रैल तक तापमान 36-37 डिग्री रहने का अनुमान

विज्ञापन
weather forecast Mercury reached 40 degrees in Delhi-NCR temperature in delhi
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में पारे ने अप्रैल की शुरूआत में भी अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। दिल्ली का स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां तापमान 40.5 डिग्री दर्ज हुआ। इसकेबाद नरेला में पारा 40.3 और पीतमपुरा में तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि बीते साल 16 अप्रैल को तापमान 40.1 डिग्री दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली केकई इलाके गर्मी की चपेट में रहे। दिल्ली का औसत तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह से यह इस साल में इस माह का सर्वाधिक तापमान है। रिज, आया नगर, दिल्ली यूनिवर्सिटी, जाफरपुर, जैसे इलाकों में पारा 39 डिग्री के पार रहा। जबकि नजफगढ़ में तापमान 40.3 दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


दिल्ली से सटे नोएडा में भी तापमान ने 40 डिग्री को छू लिया। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.7 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं रविवार की सुबह एक दशक में सबसे ठंडी रही थी। मौसम विभाग की मानें पश्चिमी विक्षोभ केअसर के कारण मंगलवार को आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। विभाग ने आंधी के साथ गड़गड़ाहट होने की संभावना जताई है। इससे आंशिक रुप से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने आठ अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच तापमान के कुछ कम होने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान 36-37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम करवट लेने लगेगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 

पूर्वानुमान: आंशिक रुप से बादल छाए रहने और आंधी के साथ गडगडाहट होने की संभावना है। 
अधिकतम तापमान: 38.8 डिग्री
न्यूनतम तापमान: 18.5 डिग्री
6 अप्रैल को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 42 मिनट
7 अप्रैल को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 05 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed