{"_id":"6993a22d0626c16db5074253","slug":"wearing-women-clothes-he-entered-the-center-slit-his-sister-in-law-throat-condition-critical-in-delhi-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: महिला के कपड़े पहनकर सेंटर में घुसा, साली का रेत दिया गला, हालत गंभीर, आरोपी जीजा को लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: महिला के कपड़े पहनकर सेंटर में घुसा, साली का रेत दिया गला, हालत गंभीर, आरोपी जीजा को लोगों ने पकड़ा
Tue, 17 Feb 2026 04:34 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 17 Feb 2026 04:34 AM IST
सार
रोहिणी सेक्टर-24 में सोमवार सुबह एक थेरेपी सेंटर की संचालिका दिव्या का गला उसके जीजा ने चाकू से रेत दिया। पीड़िता की हालत नाजुक बनी है। उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को स्थानीय लोगों ने छत से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Delhi Police
- फोटो : adobe stock
विस्तार
रोहिणी सेक्टर-24 में सोमवार सुबह एक थेरेपी सेंटर की संचालिका दिव्या का गला उसके जीजा ने चाकू से रेत दिया। पीड़िता की हालत नाजुक बनी है। उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को स्थानीय लोगों ने छत से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
वेस्ट मेगा मॉल की इमारत में चल रहे थेरेपी सेंटर में सुबह करीब 12.21 बजे वारदात हुई। आरोपी जय प्रकाश यादव महिला के कपड़े पहनकर सेंटर में घुसा और अपनी साली का गला रेत दिया। घायल दिव्या शोर मचाते हुए बाहर निकली तो आसपास के लोग जुट गए। हमले के बाद आरोपी इमारत की छत पर पहुंचा, कपड़े बदलकर बैग में रखे और पड़ोस की छतों पर छलांग लगाते हुए भागने लगा। स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे एक मकान की छत से दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से बैग, महिलाओं के कपड़े और चाकू बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
आरोपी का पत्नी से है विवाद :
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी नजफगढ़ का निवासी है और पेशे से कोचिंग सेंटर में शिक्षक है। शुरुआती जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी अंकिता से घरेलू विवाद चल रहा है और तलाक का मामला अदालत में लंबित है। अंकिता की शादी जनवरी 2024 में हुई थी और उनका 11 महीने का बेटा है। परिजनों का आरोप है कि दिव्या अपनी बहन की मदद कर रही थी, जिससे नाराज होकर आरोपी ने हमला किया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन