फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weapon supplier of Cheetah gang arrested

Delhi News: चीता गैंग का हथियार सप्लायर गिरफ्तार

Mon, 01 May 2023 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Weapon supplier of Cheetah gang arrested
चीता गैंग का हथियार सप्लायर गिरफ्तार
विज्ञापन

-डिमांड पर करता था हथियार सप्लाई, कुछ दिन पहले गैंग के तीन बदमाशों ने गिरफ्तारी के बाद सप्लायर के नाम का किया था खुलासा
-गिरफ्तार बदमाशों के पास से मिले थे तीन पिस्टल और सात कारतूस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कंझावला थाना पुलिस ने चीता गैंग के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किया है। दिल्ली के रहने वाले सप्लायर से पूछताछ कर पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि वह हथियार कहां-कहां से लाता था और इस धंधे में उसके साथ कौन-कौन जुड़े हैं। गिरफ्तार सप्लायर की पहचान लाडपुर इलाका निवासी तरुण उर्फ माफिया के रूप में हुई है। कंझावला इलाके में कुछ दिन पहले पुलिस ने चीता गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। तीनों बदमाशों की पहचान लाडपुर निवासी अमन, बहादुरगढ़ निवासी मोनू और सांपला बहादुरगढ़ निवासी सचिन के रूप में हुई थी। तीनों बदमाश कंझावला इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से जमा हुए थे। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए थे। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उनका गैंग लाडपुर के रहने वाले तरुण से हथियार खरीदता हैं। इस खुलासे के बाद पुलिस ने तरुण पर निगरानी बढ़ाई। 29 अप्रैल को पुलिस ने छापा मारकर तरुण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह चीता गैंग के डिमांड पर हथियार की सप्लाई करता है। उसने बताया कि वह मध्य प्रदेश से हथियार मंगाता है। पुलिस सप्लायर से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें कौन कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed