{"_id":"6a68cd19a6603f8538090a8e","slug":"waterlogging-problem-in-delhi-has-reduced-significantly-harsh-malhotra-ashram-news-c-340-1-del1011-147993-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में जलभराव की समस्या काफी हद तक घटी : हर्ष मल्होत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में जलभराव की समस्या काफी हद तक घटी : हर्ष मल्होत्रा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने राजधानी में हुई भारी बारिश के बाद जलभराव को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार की तैयारियों की सराहना की। वहीं उन्होंने दावा किया कि इस बार अधिकांश क्षेत्रों में स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर रही। उन्होंने कहा कि जहां कहीं जलभराव हुआ भी, वहां बारिश रुकने के कुछ ही मिनटों में पानी की निकासी कर दी गई।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि वर्ष 2025 को छोड़ दें तो पिछले 27 वर्षों से दिल्ली में थोड़ी सी बारिश होते ही व्यापक जलभराव की स्थिति बन जाती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इस समस्या से दिल्ली को काफी हद तक राहत दिलाई है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाबद्ध तैयारी और संबंधित विभागों की सक्रियता का असर इस मानसून में स्पष्ट दिखाई दिया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार, दिल्ली जल बोर्ड और नगर निगम के बीच बेहतर समन्वय और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के कारण राजधानी के अधिकांश हिस्सों में जलभराव की समस्या नियंत्रित रही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार के अथक प्रयासों से दिल्ली में जलनिकासी व्यवस्था में लगभग 75 प्रतिशत सुधार देखने को मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले वर्ष तक इस दिशा में और बेहतर परिणाम सामने आएंगे तथा वर्ष 2027 के बाद राजधानी में लंबे समय तक जलभराव की समस्या बीते दिनों की बात बन जाएगी।