{"_id":"6092cfa68ebc3ec0d95c4259","slug":"water-supply-will-be-affected-in-delhi-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दुर्दिन : अब तीन दिन रहेगी पानी की किल्लत, इन इलाकों में हो सकती है मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दुर्दिन : अब तीन दिन रहेगी पानी की किल्लत, इन इलाकों में हो सकती है मुसीबत
Thu, 06 May 2021 04:09 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 06 May 2021 04:09 AM IST
सार
दिल्ली वासियों पर एक तरफ कोरोना कहर बनकर टूट रह है और दूसरी तरफ दिल्ली को प्यासा मारने की तैयारी है। दिल्ली जल बोर्ड ने बुधवार को कहा है कि हरियाणा से यमुना में कम पानी छोड़े जाने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
दिल्ली में होगी पानी की किल्लत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्लीवासियों पर एक तरफ कोरोना कहर बनकर टूट रहा है और दूसरी तरफ दिल्ली को प्यासा मरने की नौबल आ गई है। दिल्ली जल बोर्ड ने बुधवार को कहा है कि हरियाणा से यमुना में कम पानी छोड़े जाने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह स्थिति पिछले कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन दिल्ली सरकार और हरियाणा सरकार के बीच आपसी तालमेल नहीं बन पाने का खामियाजा दिल्ली वासियों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड ने बुधवार को जारी एक बयान मे कहा है कि हरियाणा से यमुना में कम पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में वजीराबाद तालाब का जलस्तर घट गया है। इसका असर वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधन संयंत्रों पर पड़ा है। जल संयंत्रों को उतना पानी ही नहीं मिल रहा, जितने से वह दिल्लीभर में पानी की सप्लाई दे सकें।
विज्ञापन
लगातार कई दिनों से मध्य दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और छावनी क्षेत्रों के हिस्सों में पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। अब फिर से अगले तीन दिन तक यहां की स्थिति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन