फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Water purification plants from Munak canal have stopped working due to excessive waste

Delhi Pollution: अत्यधिक कचरे के कारण मुनक नहर से जुड़े संयंत्र ठप

Fri, 10 Jun 2022 04:45 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Jun 2022 04:45 AM IST
सार

जल बोर्ड के अनुसार, हरियाणा से मुनक नहर में अत्यधिक कचरा आना शुरू हो गया है। इस वजह से जल शोधक संयंत्र कचरा युक्त पानी को साफ करने में सक्षम साबित नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
Water purification plants from Munak canal have stopped working due to excessive waste
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

यमुना नदी के बाद अब मुनक नहर (पश्चिमी यमुना नहर) से जुड़े जल बोर्ड के जल शोधक संयंत्रों ने काम करना बंद कर दिया है। नहर में अत्यधिक कचरा आने से जल बोर्ड के पांच संयंत्र पूरी क्षमता से चलने बंद हो गए हैं।

विज्ञापन


वहीं यमुना में पानी कम आने से 12 मई से वजीराबाद बैराज में जलस्तर सामान्य से करीब सात फीट कम हो चुका है और इससे जुड़े बोर्ड के तीन जल शोधक संयंत्र पूरी क्षमता से नहीं चल रहे है। इस तरह जल बोर्ड के 10 में से आठ जल शोधक संयंत्र पूरी क्षमता से नहीं चल रहे। इससे  80 प्रतिशत दिल्ली में आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


जल बोर्ड के अनुसार, हरियाणा से मुनक नहर में अत्यधिक कचरा आना शुरू हो गया है। इस वजह से जल शोधक संयंत्र कचरा युक्त पानी को साफ करने में सक्षम साबित नहीं हो रहे हैं। हैदरपुर-एक व दो, नांगलाई, बवाना और द्वारका संयंत्र पूरी क्षमता से चलने बंद हो गए हैं और इनसे जुड़े इलाकों में आपूर्ति प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि पांचों संयंत्र पूरी क्षमता से नहीं चलने के कारण उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के रोहिणी, पीतमपुरा, मंगोलपुर कलां, रिठाला, पीरागढ़ी, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, जनकपुरी, मायापुरी, मोती नगर, कीर्ति नगर, विकासपुरी, उत्तम नगर, मटियाला, पालम, द्वारका, नजफगढ़, नांगलोई, मुंडका, कराला, कंझावला, घेवरा, कुतुबगढ़, बेगमपुर, पूठकलां, बवाना, किराड़ी, निठारी, दरियापुर कलां, माजरा डबास, बाजीतपुर, औचंदी, कटेवड़ा, पंजाब खोड़, जौंती आदि इलाकों में आपूर्ति प्रभावित हुई है।


80 प्रतिशत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित

‘बूंद-बूंद पानी को तरस रही जनता’
भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया ने राजेंद्र नगर विस क्षेत्र के नारायणा लोहा मंडी व आसपास के क्षेत्रों में पदयात्रा की। लोहा मंडी में प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि खेद का विषय है कि आज जब देश के गांव गांव तक नल से पेयजल मिल रहा है तो केजरीवाल शासन में देश की राजधानी के राजेंद्र नगर की जनता बूंद-बूंद पानी    को तरस रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed