{"_id":"64e759e73db6f71be009af86","slug":"wall-of-basement-in-building-under-construction-collapsed-in-okhla-2023-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Building Collapse: ओखला में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की दीवार गिरी, दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Building Collapse: ओखला में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की दीवार गिरी, दो मजदूरों की मौत
Thu, 24 Aug 2023 09:03 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 24 Aug 2023 09:03 PM IST
सार
ओखला में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में एक तरफ की मिट्टी ढह गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 8 ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
ओखला में मकान की दीवार गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को हादसा सामने आया है। यहां पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए बेसमेंट की खुदाई के दौरान एक तरफ का हिस्सा ढह गया। मिट्टी के नीचे पांच मजदूर दब गए। सभी को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इनमें से रमन व मिंटो नामक दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के समय बेसमेंट में मौजूद आठ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ओखला की संजय कॉलोनी में 500 स्क्वायर गज में कई मंजिला इमारत बन रही है। इसके बेसमेंट की खुदाई हो चुकी है। बृहस्पतिवार शाम को वहां पर 13 मजदूर काम कर रहे थे। सभी बेसमेंट की एक तरफ की मिट्टी व बनाई दीवार ढह गई। मिट्टी के नीचे पांच मजूदर गुलशन, नितिश, देवेंद्र, रमन और मिंटो दब गए। बाकी 8 मजदूरों ने मौके से भागकर खुद को बचाया। हादसे की शाम करीब 4.55 बजे पुलिस व फायर को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही फायर कंट्रोल रूम से कई गाडिय़ां मौके पर भेजी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया । फायर विभाग के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि जो लोग अंदर फंसे थे उन्हें कुछ समय में ही निकाल लिया गया। सभी को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रामा सेंटर में डाक्टरों ने रमन व मिंटो को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायल तीनों मजदूरों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन