{"_id":"5e9130498ebc3e77b5393bd1","slug":"vikki-sharma-shares-his-first-song-experience","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायकी के नए सितारे विक्की शर्मा ने साझा किया अपने पहले गीत का सफर, बोले- गाना मेरा जुनून है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायकी के नए सितारे विक्की शर्मा ने साझा किया अपने पहले गीत का सफर, बोले- गाना मेरा जुनून है
Sat, 11 Apr 2020 08:19 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 11 Apr 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
अपना सफर साझा करते विक्की शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
भारत हमेशा से ही हुनर की खान रहा है जो धीरे-धीरे आगे आ रहा है। हर दिन हम किसी ना किसी नए कलाकार और इस मनोरंजन जगत में उनकी शुरुआत के बारे में सुनते हैं। इस बार जिस नए कलाकार ने अपने सफर की शुरुआत की है वो हैं विक्की शर्मा।
विज्ञापन
विक्की शर्मा अपने पहले गीत 'डिस्को नाईट' (Disco Night) के साथ आ रहे हैं। यह गीत स्टार टैलेंटेड मीडिया अकादमी की पेशकश है। इस गीत को प्रोड्यूस किया है दामिनी जोशी ने। यह गीत एसटीएमए म्यूजिक सीरीज के लेबल से रिलीज किया है।
विज्ञापन
अपने पहले गीत के बारे में बात करते हुए विक्की शर्मा ने कहा, 'मैं हमेशा से ही एक गायक बनना चाहता था। गायकी मेरा जुनून रही है और मैं अपने आप को बहुत खुशकिस्मत समझता हूं कि मुझे इसे जीने का मौका मिला। मेरा गीत एक पार्टी नंबर है और मुझे पूरा विश्वास है कि इस गीत को सुनने के बाद दर्शक जरूर मेरा समर्थन करेंगे।'
विज्ञापन
इस गीत के डायरेक्टर, राहुल खान ने कहा, 'कैमरे के आगे से पीछे तक का सफर मेरे लिए बहुत ही जबरदस्त रहा। खासकर इस तरह के पार्टी नंबर को डायरेक्ट करने में मुझे बहुत ही मजा आया। पूरी टीम ने इस गीत के लिए बहुत मेहनत की है। हम उम्मीद करते हैं कि विक्की को दर्शकों की तरफ से बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।'
गीत के प्रोड्यूसर, दामिनी जोशी ने कहा, 'नए हुनर का स्वागत करना हमेशा से हमारी टीम का मंत्र रहा है। जब भी हमें किसी नए हुनर को लांच करने का मौका मिलता है हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं। विक्की बहुत ही मेहनत करने वाले हैं जिसके बहुत बड़े सपने हैं। हम उम्मीद करते हैं कि दर्शक उन्हें बहुत पसंद करेंगे।' डिस्को नाईट गीत एसटीएमए म्यूजिक सीरीज के लेबल से रिलीज हुआ है।