फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ventilator patients increases in Delhi beds in hospitals gets full corona cases increases

दिल्ली में बिगड़े हालात: तेजी से भर रहे अस्पतालों के बेड, दुगनी से भी अधिक हो गई वेंटिलेटर मरीजों की संख्या

Tue, 13 Apr 2021 09:39 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 13 Apr 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Ventilator patients increases in Delhi beds in hospitals gets full corona cases increases
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच हर दिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। अस्पतालों में भी हालात इतने बिगड़ गए हैं कि मरीजों के लिए उपलब्ध बेड तेजी से भरते जा रहे हैं।

विज्ञापन


स्थिति यह है कि पिछले एक सप्ताह में ही वेंटिलेटर पर मौजूद कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। एक सप्ताह पहले तक कुल 506 कोरोना मरीज वेंटिलेटर पर थे। सप्ताह भर के अंदर तक इनकी संख्या बढ़कर 1057 हो गई है। यानी एक सप्ताह में ही दोगुने से अधिक वेंटिलेटर बेड भर गए हैं। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में यही स्थिति रही तो अस्पतालों में बेड मिलना आसान नहीं होगा। दिल्ली कोरोना फाइट एप जिसपर अस्पतालों में उपलब्ध बेड की जानकारी मिलती है, उसपर भी अधिकतर अस्पतालों के नंबर बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि बढ़ते केस के दौर में अस्पताल और बेड प्रबंधन कैसे हो इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नॉन कोविड बीमारी, प्लान्ड सर्जरी को डिले किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी की बीमारी गंभीर है तो उसके लिए अब भी अस्पतालों में पूरा इंतजाम है। 

अगर हमने अस्पताल को मैनेज कर लिया, तो इस लहर पर अच्छे से पार पा लेंगे। एक-एक मरीज जो अस्पताल में हैं, उन्हें डॉक्टर चेक कर रहे हैं, यदि वे घर में ठीक हो सकते हैं, तो अस्पताल का बेड खाली करें।


केजरीवाल ने कहा कि, मरीज घर जाएंगे, तब भी मॉनिटर करेंगे। ऑक्सीमीटर देकर भेजेंगे। तबीयत खराब होने पर फिर अस्पताल में भर्ती करेंगे। अगर बेड की जरूरत नहीं है, तो घर में इलाज करवाएं। सभी से अनुरोध है कि डॉक्टर की सलाह के मुताबिक सहयोग करें। सबकी जान कीमती है। सभी को बचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed