फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vaccine crisis again in Delhi This time there is a shortage of covishield vaccination centers are closing

दिल्ली में फिर वैक्सीन का संकट: इस बार कोविशील्ड की आई कमी, बंद हो रहे टीकाकरण केंद्र

Tue, 06 Jul 2021 10:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 06 Jul 2021 10:53 PM IST
सार

अमर उजाला बीते तीन दिन से राजधानी में वैक्सीन संकट को लेकर जानकारियां दे रहा है। बीते पांच जुलाई को प्रकाशित खबर के जरिए खुलासा किया था कि दिल्ली में इस पूरे महीने वैक्सीन की किल्लत रह सकती है, क्योंकि केंद्र ने महज 20 लाख वैक्सीन की आपूर्ति करने की जानकारी राज्य सरकार को दी है। 

विज्ञापन
Vaccine crisis again in Delhi This time there is a shortage of covishield vaccination centers are closing
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में एक बार फिर वैक्सीन का संकट छाया हुआ है। इससे पहले कोवाक्सिन की कमी के चलते कई दिनों तक टीकाकरण केंद्रों को बंद रखना पड़ा था। जबकि इस बार कोविशील्ड की पर्याप्त खुराक न होने की वजह से टीकाकरण केंद्र बंद होना शुरू हो चुके हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय के बाहर नोटिस चस्पा करते हुए वैक्सीन उपलब्ध न होने की वजह से टीकाकरण नहीं होने की जानकारी दी गई। अमर उजाला बीते तीन दिन से राजधानी में वैक्सीन संकट को लेकर जानकारियां दे रहा है। बीते पांच जुलाई को प्रकाशित खबर के जरिए खुलासा किया था कि दिल्ली में इस पूरे महीने वैक्सीन की किल्लत रह सकती है, क्योंकि केंद्र ने महज 20 लाख वैक्सीन की आपूर्ति करने की जानकारी राज्य सरकार को दी है। 
विज्ञापन


ये 20 लाख खुराक भी चार या पांच खेप में राज्य सरकार को मिलेगीं। इसलिए टीकाकरण को प्रतिदिन औसतन एक लाख से कम करना होगा जोकि एक दिन पहले तक डेढ़ से दो लाख तक पहुंच गया था। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोविशील्ड की 53 हजार खुराक खर्च हुई हैं। इसके चलते अब भंडारण में केवल 29 हजार खुराक ही बची हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले यानि सोमवार तक दिल्ली सरकार के पास 82 हजार कोविशील्ड की खुराक थीं। पर्याप्त खुराक न होने की वजह से जहां टीकाकरण केंद्र बंद होना शुरू हो चुके हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगर बुधवार दोपहर तक नई खेप नहीं मिली तो कोविशील्ड के चलते अधिकांश केंद्र बंद हो जाएंगें। दिल्ली में करीब 80 फीसदी तक कोविशील्ड की खुराक लोगों को दी जा रही है।

उपमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से की अपील
उधर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार से अपील करते हुए दिल्ली के लिए जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने लिखा, दिल्ली में पिछले दो सप्ताह रिकार्ड स्पीड पर वैक्सीन लगाने का काम चला लेकिन रफ़लहाल दिल्ली में वैक्सीन ख़त्म है और केंद्र सरकार से सप्लाई भी फिलहाल नहीं आ रही। केंद्र सरकार से अपील है कि दिल्ली वालों की जरूरत के हिसाब से जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराए।


दिल्ली के पास वर्तमान स्थिति
दिल्ली के पास इस समय 2.83 लाख खुराक उपलब्ध हैं जिनमें से 2.54 लाख खुराक कोवाक्सिन की हैं। जबकि कोविशील्ड की 29 हजार खुराक बची हैं। यह भंडारण सिर्फ एक दिन से भी कम अवधि के लिए है। दिल्ली में अब तक 84.63 लाख टीकाकरण हो चुका है जिनमें से पिछले एक दिन में 80841 लोगों को खुराक दी गई। अभी तक दिल्ली में 19.39 लाख से अधिक लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed