{"_id":"60b3c6b341048114465f2af8","slug":"vaccination-under-drive-through-in-private-hospitals-no-shortage-of-vaccine-for-delhiites","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पतालों ने संभाली कमान: ड्राइव-थ्रू के तहत टीकाकरण, दिल्लीवालों के लिए वैक्सीन की कमी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पतालों ने संभाली कमान: ड्राइव-थ्रू के तहत टीकाकरण, दिल्लीवालों के लिए वैक्सीन की कमी नहीं
Sun, 30 May 2021 10:39 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 30 May 2021 10:39 PM IST
सार
अस्पतालों का कहना है कि उन्हें दिल्ली सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। इसलिए उनके लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रम संचालित करना आसान हो रहा है। अभी तक अपोलो, मैक्स, आकाश, मधुकर रेनबो अस्पताल ने अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में वैक्सीन की कमी के बीच दिल्लीवालों को नई लहर से बचाने के लिए प्राइवेट अस्पतालों ने कमान संभाल ली है। ड्राइव-थ्रू के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन देने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए अस्पतालों ने अतिरिक्त स्टाफ भी तैनात किया है।
विज्ञापन
अस्पतालों का कहना है कि उन्हें दिल्ली सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। इसलिए उनके लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रम संचालित करना आसान हो रहा है। अभी तक अपोलो, मैक्स, आकाश, मधुकर रेनबो अस्पताल ने अभियान शुरू कर दिया है, जबकि सोमवार से मूलचंद अस्पताल भी ड्राइव-थ्रू के जरिए लोगों को वैक्सीन देगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ने डीएलएफ मॉल में ड्राइव-थ्रू शुरू किया। यहां स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ड्राइव-थ्रू का उद्घाटन किया और पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मैक्स अस्पताल ने बताया कि यहां 1100 रुपये प्रति खुराक के हिसाब से कोविशिल्ड की वैक्सीन दिया जा रहा है। कार में बैठे-बैठे लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा है और आधा घंटे तक उन्हें पार्किंग में रुकने के लिए कहा जा रहा है। ताकि कोई दुष्प्रभाव होने पर चिकित्सा व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
उधर मधुकर रेनबो अस्पताल ने छतरपुर स्थित सैनिक फॉर्म पर अभियान शुरू कर दिया है। इनके अलावा अपोलो अस्पताल ने सोसायटी में जाकर आरडब्ल्यूए के सहयोग से लोगों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया है, जिसके लिए प्रति खुराक 1100 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। मैक्स अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, उन्हें खुशी है कि दिल्ली सरकार से इसके लिए सहयोग मिल रहा है। इन सभी अस्पतालों का कहना है कि इनके पास वैक्सीन की कमी नहीं है। पर्याप्त संख्या में खुराक होने की वजह से यह आसानी से लोगों का टीकाकरण कर पा रहे हैं।
कोविन वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में 153 केंद्रों पर टीकाकरण चल रहा है, जिनमें से 55 केंद्र प्राइवेट अस्पतालों के हैं। अब तक दिल्ली में 53,57,357 लोगों को वैक्सीन दिया गया है, जिनमें से 41,53,217 को पहली और 12,04,140 को दूसरी खुराक दी गई है। 23 मई से राजधानी में युवाओं का टीकाकरण बंद होने के बाद प्राइवेट अस्पतालों की भूमिका 80 फीसदी तक बढ़ गई है। अभी हर दिन होने वाले टीकाकरण में 80 फीसदी तक प्राइवेट अस्पतालों में ही हो रहा है जहां एक व्यक्ति को दो खुराक के लिए करीब डेढ़ से दो हजार रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है।