फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vacant seats for spot round-1 for admission in DU will be released today

Delhi News: डीयू में दाखिले के लिए स्पॉट राउंड-1 की खाली सीट आज होगी जारी

Sun, 24 Aug 2025 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
Vacant seats for spot round-1 for admission in DU will be released today
- दाखिला के लिए आवंटित सीटों को उम्मीदवार 29 अगस्त तक कर सकेंगे स्वीकार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले को लेकर सोमवार को स्पॉट राउंड-1 की खाली सीटें जारी होंगी। खाली सीटों के आधार पर उम्मीदवार स्पॉट राउंड-1 के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय की दाखिला शाखा की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्पॉट राउंड-1 की खाली सीटों को सोमवार शाम पांच बजे कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पर प्रदर्शित किया जाएगा। स्पॉट राउंड में आवेदन के लिए उम्मीदवार डैशबोर्ड पर सोमवार शाम 5 बजे से लेकर 27 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक आवेदन कर सकेंगे। दाखिला को लेकर आवंटन सूची 28 अगस्त को जारी होगी। उम्मीदवार आवंटित सीट को 28 अगस्त शाम पांच बजे से लेकर 29 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक स्वीकार कर सकेंगे।
विज्ञापन


स्पॉट राउंड में दाखिला लेना अनिवार्य

कॉलेज ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और मंजूरी 28 अगस्त शाम पांच बजे से लेकर 29 अगस्त रात 11:59 मिनट तक करेंगे। जबकि उम्मीदवार फीस का भुगतान 30 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के स्पष्ट निर्देश है कि स्पॉट राउंड में केवल वह उम्मीदवार हिस्सा ले सकेंगे जिन्हें 24 अगस्त तक किसी कॉलेज में दाखिला नहीं मिला और उम्मीदवार ने सीएसएएस (स्नातक) 2025 के लिए आवेदन किया था। उम्मीदवार के लिए स्पॉट राउंड में आवंटित सीट पर दाखिला लेना अनिवार्य है। आवंटित सीट को स्वीकार नहीं करने पर सीट को जब्त कर लिया जाएगा और दाखिला की प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवंटित सीट होगी अंतिम

स्पॉट दाखिला राउंड में अपग्रेड और वापस लेने का कोई विकल्प नहीं होगा। स्पॉट दाखिला राउंड में आवंटित सीट अंतिम होगी और किसी भी परिस्थिति में सीट को स्पॉट दाखिला राउंड में अपग्रेड नहीं किया जाएगा। स्पॉट दाखिला राउंड के लिए उम्मीदवार को अपने डैशबोर्ड पर स्पॉट एडमिशन का विकल्प चुनना होगा। इस प्रक्रिया में उम्मीदवार कार्यक्रम/कॉलेज का चयन श्रेणी की सीट उपलब्धता के आधार पर कर सकेंगे। वहीं रविवार शाम को वार्ड कोटा, सीडब्ल्यू, ईसीए और स्पोर्ट, अपग्रेडशन राउंड की सीटों पर दाखिला फीस भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed