फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Used to extort money wearing traffic police uniform, arrested

Delhi News: यातायात पुलिस की वर्दी पहन करता था उगाही, गिरफ्तार

Fri, 10 Nov 2023 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
Used to extort money wearing traffic police uniform, arrested
पंजाबी बाग थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, विभागीय जांच के दिए आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यातायात विभाग में तैनात एक सिपाही का तबादला दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन में कर दिया गया, लेकिन वह यातायात पुलिस की वर्दी पहनकर देर रात पंजाबी बाग इलाके में व्यावसायिक वाहनों से उगाही करने लगा। एक ट्रक चालक से जानकारी मिलने के बाद पंजाबी बाग यातायात सर्किल में तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपी को उगाही करते हुए पकड़ा। आरोपी को पंजाबी बाग थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिपाही को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

आरोपी की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। एएसआई बनवारी लाल यातायात विभाग के पंजाबी बाग सर्किल में तैनात हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 8 नवंबर की रात उनकी ड्यूटी भारत दर्शन पार्क लाल बत्ती के पास थी। वह बीएस-3 और बीएस-4 गाड़ियों की जांच कर रहे थे। उन्होंने बताया कि देर रात करीब एक बजे राजौरी गार्डन की तरफ से एक ट्रक आया, जिसे जांच के लिए रोका गया। चालक ने बताया कि दो सौ मीटर पीछे यातायात पुलिस के एक सिपाही ने उसे रोका था। वह कागजात देखने के बहाने उगाही कर रहा है। एएसआई ने चालक से सिपाही के पास चलने के लिए कहा, लेकिन वह जल्दबाजी होने की बात कहकर चला गया। एएसआई हवलदार के साथ जांच के लिए चालक के बताए जगह पर पहुंचे। करीब दो सौ मीटर चलने के बाद उन लोगों ने यातायात वर्दी में एक सिपाही को देखा। सिपाही व्यावसायिक वाहनों के कागजात की जांच कर रहा था। एएसआई और हवलदार को देखते ही सिपाही वहां से भागने लगा। भागने के दौरान उसने शर्ट निकाल कर नाले में फेंक दिया। एएसआई ने आरोपी सिपाही का पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित कुमार बताया। उसने कहा कि वह दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन में तैनात है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसकी पिछली तैनाती यातायात विभाग में थी। कुछ समय तक वह पंजाबी बाग सर्किल में काम किया है। जून माह में उसका तबादला तीसरी बटालियन में हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed