{"_id":"5f455f1bf6b69446303d9e0d","slug":"upes-starts-the-academic-year-2020-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीईएस ने शुरू किया 2020-21 का सत्र, वर्चुअल मोड में की प्री-सेमेस्टर लर्निंग की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीईएस ने शुरू किया 2020-21 का सत्र, वर्चुअल मोड में की प्री-सेमेस्टर लर्निंग की शुरुआत
Wed, 26 Aug 2020 12:27 AM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
यूपीईएस
- फोटो : amar ujala
कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में अव्यवस्था का माहौल है और यह महामारी शैक्षणिक संस्थानों के लिए लिटमस टेस्ट साबित हुई है। लॉकडाउन और सुरक्षा की चिंता के कारण कई संस्थानों को अनिश्चित समय के लिए या तो क्लास रोकनी पड़ी या परीक्षाएं टालनी पड़ीं। वर्चुअल कक्षाओं में ऑनलाइन सेशन और स्कैन किए गए नोट्स को प्राथमिकता दी गई। हालांकि, इसमें लर्निंग, जुड़ाव और दक्षता का अपर्याप्त प्रबंधन भी देखने को मिला। यूपीईएस ने इस मुश्किल समय से खुद को उबारने में सफलता हासिल की और ये सब संभव हुआ उनकी टेक्नोलॉजी प्रेरित अध्यापन, डिजिटल पाठ्यक्रम, ऑनलाइन-प्रॉक्टर्ड परीक्षा तंत्र और वर्चुअल कक्षा के संचालन में प्रशिक्षित शिक्षकों के कारण।
विज्ञापन
यूपीईएस ने सभी ग्रेजुएटिंग और नॉन-ग्रेजुएटिंग बैचेस के लिए ऑनलाइन परीक्षाओं और परिणामों की घोषणा के साथ शैक्षणिक वर्ष 2019-20 का समापन करने के बाद शैक्षणिक वर्ष 2020-21 की शुरूआत की है। यूनिवर्सिटी ने इस वर्ष के बैच के लिए एक भागीदारीपूर्ण-शैक्षणिक-शिक्षण रूपरेखा विकसित की है और उस पर क्रियान्वयन किया है, जिसे रिसइलिएंट क्लास ऑफ 2020 का नाम दिया गया है। इस रूपरेखा के हिस्से के तौर पर 3 अगस्त से स्कूल ऑफ डिजाइन और स्कूल ऑफ बिजनेस में प्री-सेमेस्टर शिक्षण शुरू हुआ है, जिसके बाद यूपीईएस के अन्य स्कूलों का नंबर आएगा। इस प्री-सेमेस्टर लर्निंग मॉड्यूल में कार्यशालाएं, मास्टरक्लासेस, खोजपूर्ण परियोजनाएं, सीईओ टॉक्स और मेंटर सेशंस शामिल हैं।
विज्ञापन
स्कूल ऑफ डिजाइन में असीमित रचनात्मकता
साल 2020 के स्कूल ऑफ डिजाइन को प्री-सेमेस्टर शिक्षण स्टूडेन्ट्स की विविध रूचियों और उनके द्वारा चुने गए प्रोग्राम स्पेशियलाइजेशन पर जोर देता है। अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन विशेषज्ञ ह्यूगो पाइलेट द्वारा तैयार की गई ‘क्राफ्टिंग फ्यूचर्स’ वर्कशॉप स्टूडेन्ट्स का परिचय स्पेक्युलेटिव डिजाइन (इसे डिजाइन फिक्शन भी कहा जाता है) से करवाएगी।
विज्ञापन
स्कूल ऑफ बिजनेस में व्यवसाय की उत्कृष्टता
उद्योग जगत के पुरोधाओं के साथ सत्रों में शामिल होना किसी सेक्टर और उसकी कार्यप्रणाली को भीतर से जानने का असाधारण अवसर है, जो प्रबंधन के स्टूडेन्ट्स के लिये महत्वपूर्ण है। यूपीईएस स्कूल ऑफ बिजनेस में एमबीए और बीबीए के स्टूडेन्ट्स के लिये प्री-सेमेस्टर शिक्षण में उद्योग नेतृत्वकर्ताओं के साथ बातचीत- संवाद, सीईओ टॉक्स, नेतृत्व और व्यक्तिगत ब्रांडिंग की वर्कशॉप और अग्रणी कंपनियों के डोमैन विशेषज्ञों के साथ सत्र, जैसे ओएनजीसी, एस्सार ऑयल, यूपीसीएल, ईवाय और फ्लिपकार्ट, शामिल हैं।
रेगुलर सेमेस्टर्स
रिसाइलिएंट बैच ऑफ 2020 के लिए रेगुलर सेमेस्टर्स प्री-सेमेस्टर लर्निंग मॉड्यूल के बाद वर्चुअल मोड में शुरू होंगे। वास्तविक कक्षाओं का संचालन सरकार और यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगा। यूपीईएस के कैम्पसों और बुनियादी ढांचे को कैम्पस में कक्षा लगाने के लिये सुरक्षित बनाने के लिये जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।