फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   unknown vehicle hit Delhi Police constable he dead

अज्ञात वाहन ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को मारी टक्कर, मौत

Fri, 05 Jun 2020 04:58 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 05 Jun 2020 04:58 AM IST
विज्ञापन
unknown vehicle hit Delhi Police constable he dead
विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला

रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दिल्ली पुलिस के सिपाही को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त राजस्थान निवासी विकास कुमार (32) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने विकास को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मेट्रो स्टेशन और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी कार ने विकास की बाइक को टक्कर मारी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विकास बवाना थाने में तैनात था। वह वर्ष 2008 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा व बेटी है। बुधवार रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह पालम में रहने वाले अपने चाचा के यहां बाइक से जा रहे थे।  इस बीच रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात वाहन ने विकास की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विकास बुरी तरह जख्मी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना परिसर में ही युवक का कान काटा

झगड़े के बाद थाने पहुंचे युवक और उसके परिचित पुलिस के सामने ही भिड़ गए। गुत्थमगुत्था के दौरान परिचित ने दांत से युवक का कान काट दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को छुड़ाया और पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित के बयान पर अमन विहार थाना पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार रात में पुलिस को रोहिणी सेक्टर- 21 स्थित एक फ्लैट में मारपीट की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची जहां पता चला कि फ्लैट मालिक रवि (30) और उसके परिचित संजीव के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया है।

पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों को अमन विहार थाने ले गई। थाना परिसर में दोनों पक्षों को बैठाकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान रवि और संजीव एक बार फिर झगड़ा और मारपीट करने लगे।  इलाज के बाद रवि ने बताया कि वह मूलत: किराड़ी का रहने वाला है और बिल्डिंग मैटेरियल का काम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed