फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Union expressed concern over the arrest of nursing officer

Delhi News: नर्सिंग अधिकारी की गिरफ्तारी पर यूनियन ने जताई चिंता

Sat, 30 Aug 2025 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
Union expressed concern over the arrest of nursing officer
नई दिल्ली। असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक नवजात की मौत के मामले में नर्सिंग अधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर एम्स नर्सेज यूनियन ने चिंता जाहिर की है। इस संबंध में यूनियन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को पत्र लिखा है। साथ ही नवजात की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पत्र के अनुसार, सिस्टम की खामी पर नर्सेज को बलि का बकरा न बनाया जाए। घटना वाले दिन एक नर्स पर 35 नवजात की जिम्मेदारी थी जबकि मानकों के अनुसार एक नवजात पर एक नर्स का प्रावधान है। मुख्यमंत्री से मांग है कि मौजूदा जांच पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त होनी चाहिए। नर्स की गिरफ्तारी पूरी तरह से अनुचित है और उन्हें तुरंत रिहा किया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed