{"_id":"60e488078ebc3e0a352863e3","slug":"uncontrolled-vehicle-broke-the-wall-5-children-were-buried-one-died-ashram-news-noi591922376","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित वाहन ने तोड़ी दीवार, 5 बच्चे दबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित वाहन ने तोड़ी दीवार, 5 बच्चे दबे, एक की मौत
विज्ञापन
नई दिल्ली। वसंत कुंज के रंगपुरी पहाड़ी इलाके में टाटा-709 वाहन अनियंत्रित होकर प्लॉट की दीवार में घुस गया। दीवार गिरने से उसके पास खेल रहे 5 बच्चे दब गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां सपेरा बस्ती निवासी जोगिंदर (12) ने दम तोड़ दिया।
तीन बच्चों आकाश (4), खुशी (7) और हिना (8) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि एक बच्चा राहुल (10) अस्पताल में भर्ती है। उसके सिर में चोट आई है। वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्जकर वाहन के चालक मुकेश को अलवर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम करीब 7.51 बजे घटना की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर पूछताछ में पता चला कि एक खाली प्लॉट में मलबा डालकर टाटा-709 वाहन मुख्य मार्ग की तरफ लौट रहा था। तभी अनियंत्रित होकर प्लॉट की पुरानी दीवार से टकरा गया। पुलिस ने बच्चों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।